सारनी। एसपी सिमाला प्रसाद के नवाचार अंतर्गत महिला से जुड़े हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में 2 दिन पहले शुरू हुए संघवारी अभियान में शनिवार को सारनी पुलिस को सफलता मिली है। एसडीओपी अभय राम चौधरी, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में 7 साल के मासूम बालक को मां बाप से मिलाने में सफलता प्राप्त की है जिसकी हर जगह जमकर प्रशंसा हो रही है वही मां बाप ने भी पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संघवारी अभियान के अंतर्गत शनिवार सुबह संघवारी टीम को सूचना मिली एक छोटा बच्चा घर से बिना बताए सारणी में घूमता हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद संघवारी टीम की संदीपा एवं शालू यादव द्वारा मासूम बच्चे से पूछताछ की गई। जिसमें बच्चे से सिर्फ पाथाखेड़ा रहने की जानकारी मिलने पर करीब 2 घंटे की खोजबीन तलाश एवं मशक्कत के बाद बच्चे के माता पिता का पता चल सका उन्होंने बताया कि बच्चा वंश उईके हैं जो पाथाखेड़ा की बजरंग कॉलोनी का रहने वाला है जो बिना बताए अपने रिश्तेदार के घर म्हारेगांव खैरवानी जा रहा था उन्होंने बताया कि घर वालों को इसकी जानकारी नहीं थी बच्चे के घर से निकलने के कारण भी स्पष्ट नहीं हो सके हैं मगर संघवारी पुलिस ने बच्चे को मां बाप से मिला दिया है।
महिला अपराधों में कार्य करेगी टीम
उन्होंने बताया कि एसपी सिमाला प्रसाद द्वारा महिला अपराध पर सुनवाई के लिए यह अभियान शुरू किया गया है जिसमें सूचना मिलने पर महिला सिपाही के माध्यम से विवेचना की जाएगी उन्होंने बताया कि इसके लिए थाना सारनी पुलिस ने टेलीफोन नंबर 7587627147 जारी किया है जिस पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
सारनी पुलिस ने संघवारी अभियान के अंतर्गत पाई सफलता, 2 घंटे में मां बाप से बिछड़े बच्चे को मिलाया
+ There are no comments
Add yours