बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्व नेता,पूर्व नपाध्यक्ष दीनाजी यादव के निधन पर भाजपा नेताओ ने शोक व्यक्त किया है। सांसद दुर्गादास उइके,प्रदेष कोषाध्यक्ष,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने वरिष्ठ नेता दीनाजी यादव के निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा को श्रृद्वांजलि दी है। और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि दीनाजी एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता थे। वे संगठन के कार्यो में अंतिम समय तक सक्रिय रहे। उनका निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है।
दीनाजी के निधन पर भाजपा नेताओ ने शोक जताया
Posted on by Vishal
+ There are no comments
Add yours