सातवे वेतनमान की दूसरे किस्त का भुगतान शीघ्र हो नही तो नगर पालिका कर्मचारी करेंगे आंदोलन

Estimated read time 0 min read

सारनी। नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के द्वारा आज विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को ज्ञापन सौंपा गया जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया की जिले की सभी निकायों में सातवे वेतन मान की दूसरी किस्त का भुगतान कर दिया गया है लेकिन आमला नगर पालिका में आज तक इसका भुगतान नही हुआ इससे कर्मचारियों में निराशा का वातावरण व्याप्त है वर्तमान समय  के कोरोनामहामारी में सभी कर्मचारी जीजान लगाकर कार्य कर रहे है वही निर्माण कार्य तो तीव्र गति से चल रहे परन्तु कर्मचारियों को भुगतान के लिये नगर पालिका आमला के पास फंड नही है ज्ञापन सौंप कर विधायक से मांग की गई की यदि शीघ्र भुगतान नही हुआ तो संगठन को आंदोलन के लिये बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी नगर पालिका आमला की होगी विधायक  ने संगठन को आस्वस्त किया की नगर पालिका से इसकी जानकारी लेकर शीघ्र ही कार्यवाही की जायेगी इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री सुदामा सिंह कार्यकारी अध्यक्ष  नथूराव चडोकार आमला इकाई के कोषाध्यक्ष कमलेश उइके इकाई सचिव रोशन कवडे सुकदेव काकोडिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours