ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो के नेतृत्व में प्राइवेट स्कूलों के बच्चों की फीस माफ करने हेतु तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Estimated read time 0 min read

रानीपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो के नेतृत्व में एवं आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग घोडाडोंगरी ने तहसीलदार घोडाडोंगरी को सौपा। ज्ञापन कोरोना माहमारी के दौरान जहा सभी स्कूल बंद है इस समय देश वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। इसकी वजह से तमाम उद्योग धंधे ठप पड़े हैं। इसके चलते लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। लॉकडाउन में उनकी अधिकांश अभिभावकों की आय प्रभावित हुई है ऐसी स्थिति में प्रायवेट स्कूलो की फीस माफ़ करने एवं अतिवृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे करवाकर उचित मुआवजा किसानों को दिया जाये और हमारे वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की जो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उपेक्षा की जा रही है उन पर उचित कार्यवाही करवाने के लिए मुख्यमंत्री के  नाम तहसीलदार घोडाडोंगरी को सौपा ज्ञापन।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री नरेन्द्र महतो ,मंडलम अध्यक्ष श्री अशोक राठौर, शिवनाथ यादव ,विक्रांत महतो,सुरेंद्र राजपूत,संजय अग्रवाल, महेश मालवीय, दुष्यंत महाले,शुभम साहू,रूपेश भोरवंशी,शंकर माकोडे,संजय साल्वे,आई.टी.विधानसभा अध्यक्ष अनुराग हाथिया, संदीप बरडे,नितेश साल्वे ,मुकेश महोबिया, संतोष उइके,पवन,क्रष्णा,राहुल वर्मा, योगेश उबनारे,गोविंद पंद्राम, तुषार बिहारे, ज्योतिष हाथिया, आकाश मलैया, संगीत चौरे,रोहित मलैया एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पदाधिकारिओं सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours