- सुरक्षा व्यवस्था के साथ नगर पालिका की देख रेख में छठ घाट पर मूर्तियों का किया गया विसर्जन
- भाजपा कार्यालय में विशाल भंडारे का आयोजन आमला विधायक डॉक्टर पंडाग्रे ने भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की
सारनी। एक दो तीन चार गणेश जी की जय जय कार गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जय घोष के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने का कार्य गुरुवार को किया गया। छोटी बड़ी गणेश प्रतिमा का विसर्जन छठ घाट स्थल पर नगर पालिका परिषद सारनी और पुलिस प्रशासन की देख-देख में किया गया। साथ ही सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन के माध्यम से थाना प्रभारी अरविंद कुमरे को अनेकों स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पॉइंट लगाने का कार्य किया गया था और पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण तरीके से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हर्ष उल्लास के साथ किया गया किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो इसे देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम, सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे, एसडीओपी रोशन कुमार जैन पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप जाट के माध्यम से छठ घाट एवं शहर की विभिन्न सार्वजनिक गणेश प्रतिमा स्थल का सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर भ्रमण और निगरानी रखने का कारण किया गया था।
जगह-जगह हुआ भंडारी का आयोजन
शुक्रवार से पितृपक्ष लग जाएगा इसे देखते हुए गणेश प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ करने का कार्य किया गया सार्वजनिक एवं घरों में विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा छठ घाट सारनी,नांदिया घाट, राजीव चौक तिगड्डा एवं घोड़ाडोगरी में विसर्जन करने का कार्य किया गया। इन सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात की गए थे। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने से पहले भंडारे का आयोजन किया गया छोटे-बड़े स्थान पर अनेक जगह भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय सारनी में भंडारे का विशाल आयोजन किया गया भंडारे के पूर्व पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने का कार्य किया उसके बाद गाजी बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया गया भाजपा कार्यालय में आमला विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र के समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा प्रदेश सहसंयोजक रंजीत सिंह जिला महामंत्री कमलेश सिंह नागेन्द्र निगम सुधा चंद्रा, जगदीश पवार,दशरथ सिंह जाट, जीपी सिह प्रकाश शिवहरे , भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की , मीना ददन सिह, योगेश बर्डे, सुधीर यादव, गोलू राजपूत, राजेश पटैया, मुकेश यादव, ज्योती नागले, विनय मदने, मनीष धोटे, भावना माकोड़े, रेवा शंकर मगरदे, प्रकाश डेहरिया, संतोष सोनी, संदीप झपाटे, रविन्द्र पान्से, प्रविण सुर्यवशी, प्रविण सोनी, बिट्टू बिनजाड़े, विलाश चौधरी,अजय बग्गा, रमेश पवार, सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
+ There are no comments
Add yours