आज मिले 16 कोरोना पॉजिटिव, 10 मरीजों को किया डिस्चार्ज

Estimated read time 1 min read

बैतूल। आई.डी.एस.पी. (एकीकृत रोग निगरानी परियोजना) से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 कोरोना पॉजिटिव की जानकारी इस प्रकार हैै- बोरपेट आठनेर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, मजारवानी भैंसेदही निवासी 55 वर्षीय महिला, वार्ड नं. 18 आमला निवासी 30 वर्षीय युवक, जाकिर हुसैन वार्ड बैतूल निवासी 24 वर्षीय युवती, घोड़ाडोंगरी निवासी 67 वर्षीय महिला एवं 26 वर्षीय युवक, मोतीढ़ाना शाहपुर निवासी 52 वर्षीय महिला एवं 54 वर्षीय पुरूष, बिसनूर प्रभात पट्टन निवासी 23 वर्षीय युवक, उसराढ़ाना पाढर घोड़ाडोंगरी निवासी 17 वर्षीय बालिक, पाढर हॉस्पिटल निवासी 28 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला एवं 21 वर्षीय युवती, उसरीढ़ाना पाढर निवासी 19 वर्षीय युवक, निशाना पाढर निवासी 21 वर्षीय युवक एवं हॉस्पिटल पाढर निवासी 23 वर्षीय युवती।

आई.डी.एस.पी. (एकीकृत रोग निगरानी परियोजना) से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराने एवं स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। दिनांक 26 नवम्बर 2020 को चन्द्रशेखर वार्ड बैतूल निवासी 30 वर्षीय युवक, कोलगांव बैतूल निवासी 24 वर्षीय युवक, पाथाखेड़ा सारणी घोड़ाडोंगरी निवासी 30 वर्षीय युवक, देशबंधु वार्ड टिकारी बैतूल निवासी 31 वर्षीय पुरूष, हसलपुर आमला निवासी 33 वर्षीय पुरूष, प्रभुढ़ाना चूनालोमा भीमपुर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, वार्ड नं. 10 सारणी घोड़ाडोंगरी निवासी 16 वर्षीय बालक एवं 10 वर्षीय बालिका, कालापाठा बैतूल निवासी 35 वर्षीय महिला एवं शारदा नगर मुलताई निवासी 22 वर्षीय युवक को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एस.एम.एस. (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours