सब्जी व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मंडल अध्यक्ष से की मुलाकात

Estimated read time 0 min read

सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र के थोक सब्जी व्यापारियों के द्वारा लॉकडाउन के अंतर्गत व्यापार करने हेतु स्थान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भाजपा मंडल सुधा चंद्रा को एक निश्चित स्थान की मांग हेतु आवेदन दिया गया। थोक व्यापारी संघ के राजू साहू ने कहा की विगत दिनों पाथाखेड़ा में लॉक डाउन है। हॉस्पिटल कॉलोनी बाजार में थोक व्यापारियों के द्वारा घर घर पहुंचाने वाले फुटकर व्यापारियों को हरी सब्जी का व्यापार सुबह एक घंटा 6 से 7 के दौरान किया जाता है। परंतु वर्तमान समय में प्रशासन के द्वारा उस स्थान पर दुकान लगाने की मनाही की गई। जिससे सभी थोक व्यापारी परेशान हैं सभी थोक व्यापारी मिलकर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में आकर मंडल अध्यक्ष के माध्यम से प्रशासन से यह मांग की है। कि हमें भी कोई नियत स्थान दिया जाए। इस संदर्भ में मंडल अध्यक्ष ने घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा से बातचीत की उन्होंने आश्वासन दिया। कि शाम तक वह इस मामले को पूरी तरह संज्ञान में लेकर स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर निश्चित तौर पर उनकी कोई न कोई व्यवस्था आवश्यक रूप से करेंगे।राजू साहू ने कहा कि इस मांग को लेकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारि से चर्चा की थाना प्रभारी से भी चर्चा की गई। उक्त अधिकारियों से आश्वासन मिला कि वे पूर्णतासोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लॉकडाउन और अनलॉक डाउन दोनों स्थिति में निश्चित ही कोई ना कोई व्यवस्था थोक व्यापारियों के लिए की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजा साहू,गजानन साहू,सुरेश,दीपक सोनकर,महादेव साहू राधे पवार,जगदीश मुहावरे,राहुल साहू,अर्जुन,संतोष, महेंद्र,देवेंद्र शिवम पवार,दिनेश डोईफोडे,हरियाल अहिरवार,शंकर सावरे,योगेश अहिरवार आदि थोक व्यापारी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours