संस्कार भारती की साधारण सभा ऑनलाइन संपन्न

Estimated read time 1 min read

सारनी। संस्कार भारती समाज में विभिन्न कलाओं से जुड़े कलाकारों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देकर उनकी कला प्रतिभा में निखार लाने का कार्य करती है। संस्कार भारती द्वारा समाज में सांस्कृतिक प्रदूषण को रोकने के लिए भारतीय मूल्य आधारित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं, यह विचार रविवार को मध्य भारत प्रांत की ऑनलाइन बैठक में मध्य शेत्र के संगठन मंत्री प्रमोद झा द्वारा अपने उदबोधन में कहा। आपने युवा पीढ़ी के लिए एक दल खड़ा हो जो आगामी परिस्थिति के अनुसार कार्य कर सके एवं कोरोना के चलते गंभीर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुएअनेक निर्णय लिये गये है। श्रीपाद जोशी क्षेत्र प्रमुख ने भी ऑनलाइन बैठक में उपस्थित बंधुओं से आग्रह किया है कि  जनसामान्य में अपनी संस्कृति के प्रति अपनत्व का भाव जागृत हो इसके लिए भी संस्कार भारती को जन जन तक पहुचना होगा। संस्कार भारती के द्वारा समय-समय पर राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, काव्य गोष्ठी आदि अनेक ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं। हमें अपनी इकाई को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कला क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को जोड़ना चाहिए और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करना चाहिए। संस्कार भारती के कार्यक्रम घर-घर तक पहुँचे, इसकी भी योजना बनाना चाहिए। साधारण सभा में मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष राजीव वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल अधोलिया, महामंत्री दिनेश चन्द्र दुबे, सह महामंत्री मोतीलाल कुशवाहा, मंत्री संगठन अनीता करकरे एवं मध्य भारत प्रांत के 8 विभागो के 31 जिलो का प्रतिनिधित्व हुआ।   आन लाइन बैठक के प्रारंभ  कार्यकारी अध्यक्ष अतुल अधोलिया ने दीप प्रज्वलन एवं भगवान नटराज का पूजन कर साधारण सभा का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् संस्कार भारती के ध्येय गीत का डा रमा सिंह द्वारा गान प्रस्तुत किया गया।इस मौके पर सभी बंधुओं एवं मातृ शक्ति के परिचय उपरांत मध्य भारत प्रांत के महामंत्री दिनेश चन्द्र दुबे  द्वारा वर्षभर की गतिविधियों एवं गत वर्ष भारत भारती में संपन्न साधारण सभा की बैठक के वृत का ओम ध्वनि से पारित किया गया। संस्कार भारती सारनी ईकाई के अध्यक्ष अंबादास सूने ने बताया कि इस ऑनलाइन बैठक में सारनी ईकाई के सह मंत्री राहुल कदम, पुष्पलता बारंगे मातृशक्ति प्रमुख, कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, आईटी सेल प्रमुख मनीष सिंह चौहान उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours