4 सूत्रीय मांगों को लेकर चलेगी 3 दिवसीय हड़ताल

Estimated read time 0 min read

सारनी। ऑल इंडिया ट्रक ट्रांसपोर्ट एवं ट्रक ओनर्स द्वारा 4 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करते हुए गाड़ियों का परिवहन बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिसको लेकर कालीमाई ट्रक ओनर्स द्वारा भी इस हड़ताल को समर्थन करते हुए 10 अगस्त से 12 अगस्त तक अपनी गाड़ियों के परिवहन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत बताया जाता है कि 4 सूत्रीय मांगों में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम, प्रदेश में परिवहन चेकपोस्ट पर अवैध वसूली, कोरोना काल में ट्रकों, बसों का रोड टैक्स गुड टैक्स एवं पेनाल्टी माफ़ी, ड्राइवरों को कोरोना योद्धा मानकर सुरक्षा कवच प्रदान करने की मांग शामिल है। वही कालीमाई ट्रक ओनर्स के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 अगस्त से यह तीन दिवसीय हड़ताल जारी रहेगी, जिस दिन हमारी गाड़ियां बंद रहेगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours