संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में शांति और सद्भाव के साथ लोकसभा चुनाव हुए सम्पन्न विधायक सभी बुथो पर पहुंचकर मतदाताओ व कायकर्ताओ का आभार व्यक्त किये

Estimated read time 1 min read
  • कई बुथो पर कांग्रेस के कार्यकर्ता थे नदारत भाजप कायकर्ताओ की फौज ने बुथो पर मोर्चा संभाला

सारनी। सारनी नगर पालिका परिषद के 36 वाडो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और सद्भ भाव के साथ लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक 71.99 प्रतिशत मतदान हो चुके थे हालांकि संपूर्ण बैतूल जिले में 1581 बूथ है जबकि शाम 7:15 पर 1408 बूथो की रिपोर्ट आ चुके थे जबकि 173 बूतों के परिणाम देर रात तक आने की संभावना बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन,थाना प्रभारी अरविंद कुमरे,पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी दिलीप यादव के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे इसके अलावा आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करके भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी से अपडेट लेने का कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि शाम 3 बजे से 6:30 बजे तक आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के माध्यम से वार्ड क्र० 1 से 36 वार्ड तक सभी बुथो पर जाकर बुथ स्तर के कायकर्ताओ से मुलाकात की उनके साथ झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक रंजीत सिह नपा अध्यक्ष किशोर बरदे मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम सुधा चन्द्रा जगदीश पवार भीम बहादूर थापा जीपी सिह प्रकाश शिवहरे गणेश महस्की योगेश बड़े रेवाशकर मगरदे सहीत प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी से मुलाकात करके बगडोना के पुलिंग बूथ से बैतूल के लिए रवाना हुए हैं। 7 मई को सुबह 7:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक 67.97 प्रतिशत मतदान हो चुके थे शाम 6:00 के बाद के परिणाम आने अभी बाकी है संभावना व्यक्त की जारी है कि 5% तक और मतदान होगा इस तरह कुल मिलाकर 73.97 प्रतिशत मतदान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

झूं ग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक का बेहतर रहा मैनेजमेंट

कोयलांचल क्षेत्र पाथाखेड़ा के पार्षद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सह संयोजक रजीत सिंह के माध्यम से बेहतर तरीके से डील करने का काम किया है यही वजह है कि भीषण गर्मी में भी झुग्गी बस्तियो में रहने वाले वार्ड महिला पुरुषों को भाजपा के कार्यकर्ताओं के माध्यम से मतदान के लिए निकालने में भाजपा कायकर्ता सफल हुए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी के माध्यम से समय-समय पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी के लिए पेय पदार्थ खाद्य सामग्री की व्यवस्था की गई थी वार्ड क्र 19 व 17 मे प्रकाश डेहरिया व प्रमोद सिह द्वारा गर्मी से बचने के लिये सत्तू की व्यवस्था की गयी । साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे के माध्यम से भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी को एक धागे में पिरोकर मत प्रतिशत कैसे बढ़ सकता है इसको लेकर कर, मोटरसाइकिल ऑटो सब की व्यवस्था की गई थी ताकि बुजुर्ग व्यक्ति बढ़-चढ़कर मतदान कर सके मतदान का प्रतिशत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बढ़े इसके पूर्व दो चरणों के लोकसभा चुनाव संपन्न हुए हैं उसमें मत प्रतिशत कम रहा है लेकिन तीसरे चरण में मत प्रतिशत बेहतर रहा है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने संतुष्टि व्यक्त करने का काम किया है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours