संघ को रिटायर्ड फौजी ने आतंकवाद संगठन कहा इसके विरोध में संघ ने की एफआईआर करने की मांग

Estimated read time 1 min read

आमला। संघ को आतंकवाद संगठन बोलने और गाव में संघ की गतिविधियों को गाव में प्रतिबंध लगाने के लिए ग्राम सेमरिया में ग्रामीणों को रिटायर्ड फौजी द्वारा भ्रमित किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरिया में एक रिटायर्ड फौजी संजू यादव द्वारा संघ को गाली गलौज एव अभद्रता पूर्वक आलोचनात्मक बाते कही गई एव संघ के स्वयंसेवको को आसामाजिक तत्व कहकर गाली गलौच की गई है। संघ की गतिविधियों को गाव में प्रतिबंध करने की भी बात कही गई है इसके विरोध में संघ के सहतहसील कार्यवाह विक्की यादव ओर संघ के सभी स्वयंसेवक कार्यकर्ताओ ने इसके विरोध में बोरदेही थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। संघ के सह तहसील कार्यवाह अध्यक्ष विक्की यादव ने बताया कि ग्राम सेमरिया में रिटायर्ड फौजी संजू यादव द्वारा संघ के कार्यकताओ एव संघ को आतंकवादी संघठन कहा है और संघ की गतिविधियों को प्रतिबंध लगाने के लिए ग्राम में कार्यकताओ के साथ गाली गलौच किया जा रहा है।जबकि गाव-गाव में हिंदुत्व को जोड़ने का काम समाजिक गतिविधियों में हिन्दू धर्म का प्रचार किया जाता है संघ को आतंकवाद संगठन बोलने पर संघ के स्वयंसेवको की भावनाएं आहत हुई है। संघ के सभी कार्यकर्ताओ में इस बात को लेकर रोष है थाना प्रभारी से संघ के समस्त कार्यकर्ताओ ने निवेदन किया है रिटायर्ड फौजी पर एफआईआर कर सख्त कार्यवाही की जाए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours