महंगी सब्जी की दरो को तय करने वाले ऐजेन्टों पर कार्यवाही के हुए निर्दश

Estimated read time 0 min read

सारनी। आमला सारणी के संवेदनशील विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, शाहपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी अनिल सोनी, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी पी जे शर्मा, रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, कमलेश सिंह, किशोर बरदे, भीम बहादुर थापा की उपस्थिति में क्षेत्र में संचालित हो रहे जगह जगह सब्जी विक्रेताओं को एक जगह कर नियमित साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ करने के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा विधायक जी के पूछने पर कहा गया कि सभी व्यापारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे शोभापुर पाथाखेड़ा सारणी निश्चित बाजार स्थल पर ही दुकान लगाकर सब्जियों का व्यापार करें कुछ दिनों से क्षेत्र में देखने में आया है कि कुछ लोगों के द्वारा कम दामों में सब्जियों को खरीद कर ऐसी निश्चित विभिन्न जगहों पर महंगे से महंगे दामों पर सब्जियों का विक्रय किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद आम जनमानस के पहुंच से बाहर सब्जियां मंहगी सब्जीया बेची जा रही है महंगाई की मार पाथाखेड़ा शोभापुर सारणी शहर के लाखों लोगों को झेलना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए रावण दहन के अवसर पर पधारे विधायक जी से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शिकायत की। तत्काल इस भीषण समस्या का संज्ञान लेते हुए विधायक ने सभी अधिकारियों को बुलाया एवं शीघ्र अति शीघ्र इन सब्जी माफियाओं से छोटे व्यापारियों को मुक्त कर उचित दामों पर सब्जियों का व्यापार कराने का निर्देश दिया। ऐसे लोगो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जो सब्जीयो के रेट मंहगी दर मे तय करके आम जनता को मंहगी सब्जी लेने पर मजबूर कर रहे है।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं आला अफसरों के अलावा सारणी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, वेकोली मुख्य महाप्रबंधक पीके चौधरी एवं सामाजिक एव व्यपारीगण  लोग उपस्थित थे ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours