बैतूल । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार धाकड़ ने बताया कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाऐं म.प्र. भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि वॉल्व रेस्पीरेटर/एक्सपीरेटरी वाले एन-95 मास्क का उपयोग नहीं किया जाना है। संक्रमण से बचाव हेतु उपयोग किये जाने वाले एन-95 मास्क में एक्सपीरेटरी वॉल्व देखे गये हैं, यह मास्क पहने गये व्यक्ति की सुरक्षा तो निश्चित करता है, किन्तु उस व्यक्ति द्वारा छोड़ी गई सांस/छींक सीधे हवा में फैलती है।
अत: वॉल्व रेस्पीरेटर/एक्सपीरेटरी वाले एन-95 मास्क के स्थान पर भारत शासन के निर्देशों के अनुरूप मास्क का ही उपयोग किया जाये, ताकि किसी भी संक्रमण की संभावना को कम किया जा सके।
शासन के निर्देश- वॉल्व रेस्पीरेटर, एक्सपीरेटरी वाले एन-95 मास्क का उपयोग नहीं
+ There are no comments
Add yours