आमजन से लॉकडाउन का पालन करने की अपील-कलेक्टर

Estimated read time 1 min read

बैतूल। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राकेश सिंह द्वारा बताया गया कि एक से चार अगस्त के बीच आने वाले त्यौहारों के दौरान आम लोगों की बाहर आने-जाने की संभावना अधिक रहती है। इस बात के दृष्टिगत बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के हित में जिले में एक से चार अगस्त के दौरान लॉकडाउन घोषित किया गया है। आमजन से अपील की गई है कि लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें एवं घरों में ही त्यौहार मनाएं, त्यौहारों के दौरान बाहर आना-जाना न करें एवं कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहें।
कलेक्टर ने बताया कि 31 जुलाई के सायं 8 बजे से 05 अगस्त की प्रात: 5 बजे तक प्रभावशील रहने वाले लॉकडाउन के दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोडक़र बाजार, प्रतिष्ठान एवं दुकानें बंद रहेंगे। साथ ही जिले के अंदर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसी स्थिति में जिले के रहवासियों से अपेक्षा है कि वे लॉकडाउन व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें एवं उनके व उनके परिवार व समाज के स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत अपने घरों से न निकलें। लॉकडाउन के दौरान पुलिस अधिकारी, इंसिडेंट कमांडर एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट सतत् भ्रमण करेंगे एवं लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करवाएंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours