बैतूल। शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य श्री के.आर. चंदेलकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण सत्र 2021-22 में कुल दस व्यवसायों में प्रवेश हेतु पूर्व में 08 अगस्त 2021 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना था, जिसे बढ़ाकर 20 अगस्त 2021 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन उपरांत च्वाइस फिलिंग करना भी अनिवार्य है।
शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में पंजीयन तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई गई
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours