- नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक भोपाल ने किया गांवों का निरीक्षण

बैतूल। पहले गांवों में सूखे की स्थिति थी। ग्रामीण महिलाओं को पानी के लिए दो से दिन तीन किमी तक जाना पड़ता। पानी के अभाव में ग्रामीण रोजगार के लिए अन्य प्रदेश में पलायन करते थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए चार वर्ष पहले जल ग्रहण का कार्यक्रम ग्राम झल्लार के पास तीन गावों में शुरू किया था। अब गांवों की तस्वीर बदलने लगी है। गांवों में पलायन रुक गया है। अब ग्रामीणों को रोजगार से जोडऩे बैंक के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। उक्त बात नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक टीएस राजीगैन ने कही। वे गांवों के निरीक्षण के लिए बैतूल पहुंची थी। नाबार्ड मुख्य महाप्रबंधक भोपाल टीएस राजीगैन ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले जल और भूमि संरक्षण को लेकर झल्लार के सायगोहान, नकटीढाना में जलग्रहण का कार्य शुरू किया था। अब इसके परिणाम सामने आने लगे हैं। गांवों का वाटर लेबल बढऩे से 885 हैक्टेयर में सिंचाई का रकबा बढ़ा है। अब ग्रामीणों को रोजगार से जोडऩे बैंक के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। लगभग तीन सौ परिवारों के लिए 3 तीन करोड़ रुपए का स्वीकृत किए हैं। 69 लाख रुपए का लोन भी बांट दिया है। बाकी का लोन भी बांटा जाएगा। मप्र में 45 जगहों में जलग्रहण से ग्रामीण जुड़े हुए हैं।
रोजगार के लिए उपलबध कराएंगे ऋण रीजनल सेंट्रल बैंक प्रबंधक एमके पाणीग्रही ने बताया कि नाबार्ड के साथ सांझा प्रयास कर रहे हैं। किसान बैंक से सिर्फ केसीसी से जुड़े रहते थे। अब अन्य माध्यमों से भी जोड़ा जा रहा है। शुरुआत के तौर पर क्रेडिट लिंक वाटर शेड का प्रोजेक्ट चला है। किसानों से संपर्क कर जागरुक कर रहे हैं। किसानों को ऋण के लिए जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं। किसान पहले एक ही फसल लेता था। पानी की व्यवस्था होने से अब किसान दो फसल लेने लगे हैं। किसानों के लिए संसाधन बन गए हैं। अब उन्हें रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
किसानों को मिले छोटे छोटे ऋण
किसानों के लिए बैंङ्क्षकग वित्तीय योजनाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम ग्राम सायगोहान में आयोजित किया गया। इस मौके पर कलेक्टर राकेश सिंह नेक्षेत्र में भूमि का जल स्तर बढ़ाने के लिए बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि बैंक अधिकारियों को ग्रामीणों की अजीविका बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे ऋण दिया जाना चाहिए। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जल ग्रहण क्षेत्र के लिए बैंकिंग प्लान बनाया है। इसका विमोचन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी, जिला विकास प्रबंधक खालिद अंसारी, जिला अग्रणी प्रबंधक सौम्य नावित उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पातरा जल ग्रहण समिति और नमन सेवा समिति का विशेष योगदान रहा।
+ There are no comments
Add yours