ओ.आई.सी. डॉ. अंकिता पाटिल द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

बैतूल। उप संचालक म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल, उप संचालक ब्लड सेफ्टी एण्ड लेब सर्विसेस एवं ओ.आई.सी. कोविड-19 बैतूल डॉ. अंकिता पाटिल द्वारा शनिवार 28 नवम्बर को बैतूल का दौरा किया गया। जिसके अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दिये गये। उनके द्वारा आर.सी.एच. पोर्टल एम.आई.एस. आदि के अपडेशन के संबंध में रिपोर्टिंग की कठिनाइयों के संबंध में चर्चा कर आंकडे संकलन हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार धाकड़ सहित जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार भट्ट एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
डॉ. पाटिल द्वारा जिला चिकित्सालय बैतूल का निरीक्षण कर पैथोलॉजी में रजिस्टे्रशन एवं बार कोडिंग देखी गई। मशीनों का संधारण एवं टेस्ट की प्रक्रिया, टेस्ट रिपोर्ट के पोर्टल पर पहुंचने की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया। उनके द्वारा बायोकेमेस्ट्री फुल्ली आटोमेटिक एनालाइजर तथा अन्य उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई व संधारण की स्थिति देखी गई। डॉ. पाटिल द्वारा ब्लड बैंक का अवलोकन कर आगामी प्रशिक्षण के संबंध में रणनीति बनाई गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये। उनके द्वारा डी.सी.एच.सी. एवं एन.एच.एम. द्वारा प्रदत्त सहायता से निर्मित कोरोना मरीज आई.सी.यू. का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान डॉ. पाटिल के साथ सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, वरिष्ठ पैथोलॉजिस्ट डॉ. डब्ल्यू.ए.नागले, डॉ. रूपेश पदमाकर, डॉ. रानू वर्मा एवं डॉ. अंकिता पॉल उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours