- एक लाख रुपए बरामद, भारत इंग्लैंड मैच पर लगवा रहे थे सट्टा
बैतूल। वर्ल्ड कप -2023 में भारत इंग्लैंड मैच के दौरान सट्टा लगाते हुए तीन आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से एक लाख रुपए की रकम बरामद की गई है। ये तीनों करीबी कस्बे खेड़ी में सट्टा चला रहे थे। वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में सट्टेबाजी की रोकथाम के तहत पुलिस ने भारत इंग्लैंड क्रिकेट मैच के दौरान ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में सट्टा लगाते हुए तीन व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तीनों आरोपी के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा का करीबन 2 लाख रुपए का लेनदेन होना पाया गया। तीनों आरोपी शिव उर्फ सुधीर राठौर, निहाल जोशी और कपिल राठौर ने सट्टा खवाड़ जयदीप यादव उर्फ ज्यू निवासी बैतूल के पास सट्टा लिखवाना बताया।
आरोपी से तीन मोबाइल और नगदी 15 हजार रुपए कुल 1 लाख रुपए जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई में उप निरीक्षक इरफान कुरैशी चौकी प्रभारी खेड़ी, उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्र आरक्षक दीपक आरक्षक नवनीत वर्मा आरक्षक अनिल बेलवंशी और सैनिक रमेश की अहम भूमिका रही।
+ There are no comments
Add yours