नामांकन का कल आखिरी दिन : खंडेलवाल, पंडाग्रे, पांसे, महेंद्र, धरमू, गंगा सोमवार को भरेंगे फार्म, रैली का भी आयोजन

Estimated read time 1 min read

बैतूल। विधानसभा चुनाव के नामांकन के कल सोमवार आखिरी दिन प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय दलों के प्रत्यासियों के भी नॉमिनेशन फार्म जमा करने की संभावना है। कल भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल की नामांकन रैली और आमसभा का आयोजन किया गया है। सोमवार 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भाजपा कार्यालय विजय भवन गंज बैतूल से नामांकन रैली प्रारंभ होगी।आमला से भाजपा प्रत्यासी डॉक्टर योगेश पंडाग्रे भी कल बैतूल में अपना नामांकन जमा करेंगे। साथ ही वे सदर इलाके से कारगिल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक रैली निकालेंगे।
रैली कांतिशिवा चौक, शनि मंदिर, टांगा स्टैण्ड, शिवाजी चौक होते हुए मुल्ला पेट्रोल पंप पहंुचेंगी। श्री खण्डेलवाल यहां से नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट जायेंगे। उसके बाद नामांकन रैली न्यू बैतूल ग्राउंड कोठीबाजार पहंचेंगी। जहां रैली का समापन एक विशाल आमसभा के साथ होगा।
आमसभा को भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता संबोधित करेंगे। भैंसदेही में भी कल भाजपा प्रत्यासी महेंद्रसिंह चौहान बड़े जुलूस के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। यहां कल कांग्रेस उम्मीदवार धरमू सिंह भी रैली की शक्ल में नॉमिनेशन फार्म भरेंगे।
वे भैंसदेही में चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। घोड़ाडोंगरी से भाजपा प्रत्यासी गंगा बाई कल शाहपुर में नामांकन रैली के साथ अपना नामांकन फार्म जमा करेंगी। जबकि कांग्रेस घोड़ाडोंगरी वार्ड जनसंपर्क साली ढाना, राता माटी, धाड़ गांव,बांसपुर में दौरा करेंगे। मुलताई में कल सोमवार कांग्रेस प्रत्यासी सुखदेव पांसे सुबह 11 बजे नामांकन रैली के साथ तहसील कार्यालय जाकर अपना नॉमिनेशन जमा करेंगे।
वे नागपुर नाका नंबर 1 मुलताई से सुबह 11 बजे मेन रोड से होते हुये बस स्टैण्ड, तहसील कार्यालय में नामांकन के लिए 12 बजे पहुंचेंगे। जिसके बाद दोपहर 1 बजे बैतूल रोड मंगलवारा बाजार पर आम सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ , विधायक-तिवसा और पूर्व केबीनेट मंत्री यशोमती ठाकुर, वसंत पुरखे पूर्व केबीनेट मंत्री, देवेन्द्र भुयार विधायक वरूड़ आम सभा को संबोधित करेंगें। भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख कल सुबह 8 बजे से जय स्तंभ चौक मुलताई से अपना जनसंपर्क प्रारंभ करेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours