रेड जोन से आए 34 लोगों कि स्वास्थ्य विभाग ने की रेंडमली जांच

Estimated read time 0 min read

सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत विगत कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या को बढ़ोतरी देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने घोड़ाडोंगरी ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग की टीम को बाहरी राज्य एवं रेड जोन वाले इलाकों से आए लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है, ऐसे लोगों का डाटा कलेक्ट कर सूची बनाने के बाद रेंडमली जांच करने के निर्देश दिये गए थे। जिसके पश्चात घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सारनी नगरीय निकाय अंतर्गत 34 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम सरियाम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पूर्व में मिले पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए रेड जोन से आये लोगो की लिस्ट बनाकर एहतियात के तौर पर होम क्वारेंटाइन टाइम किये गये लोगों की पुनः जांच की गई, स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पिछले 14 से 15 दिन के अंदर कोरोना संक्रमित राज्य या फिर अन्य रेड जोन एरिये से आए लोगों की पुनः जांच कर सैंपल लिए गये, इसके अंतर्गत मुंबई, अहमदाबाद सहित अन्य रेड ज़ोन से आए लोग शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रशासन द्वारा बनाये गए कंटेन्टमेंट एरिया वार्ड क्रमांक 7 एवं वार्ड 8 एवं पाथाखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में 34 लोगो की जांच की गई। गौरतलब हो कि स्वास्थ्य द्वारा इस सूची अंतर्गत डाटा कलेक्ट करके लगभग 2 सैकड़ा से ऊपर लोगों को चिन्हित किया गया है और इन लोगों की पुनः जांच कर सैंपल लिए जा रहे हैं।

इनका कहना है….

शनिवार को रेड जोन वाले एरिये से आए 34 लोगों की रेंडमली जांच की गई, जिसमें सारनी के कंटेन्टमेंट एरिया के वार्ड 7 एवं 8 वार्ड 8 एवं पाथाखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में 32 लोगों जांच की गई।

डॉक्टर पुरुषोत्तम सरियाम, आयुष चिकित्सा अधिकारी, घोड़ाडोंगरी

More From Author

+ There are no comments

Add yours