चिचोली। पुलिस थाना चिचोली कमान तीन वर्षो से आरडी शर्मा के हाथों में थी। आरडी शर्मा ने सफलतापूर्वक अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन किया। चिचोली थाना प्रभारी के पद से ही सेवानिवृत्त हुये। सेवानिवृत्त होकर मिसरोद घर जा रहे हैं। अब चिचोली में कानून व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाते हुए एसपी धर्मेन्द्र भदोरिया, एएसपी श्रद्धा जोशी की रायसुमरी से आरडी शर्मा के स्थान पर बैतूल में कोतवाली में रहे तेज़तर्रार अफ़सर दीपक पाराशर के हाथों में चिचोली थाना प्रभारी की कमान सौंपी है। जो चिचोली के नये थाना प्रभारी होंगे। चिचोली क्षेत्र में कोरोना संक्रामक महामारी में लाकडाउन और पुलिस थाने में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारियों को लगन, महनत से आरडी शर्मा ने पूरी कीं।मिलनसार, धार्मिक प्रवृति के आरडी शर्मा को नगर सहित क्षेत्र में विभिन्न संगठन तथा नगरवासियों के द्वारा बिदाई दी जा रहीं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि स्वस्थ रहें और कुशल रहें यही कामना करते हैं।
चिचोली पुलिस थाना की कमान दिपक पाराशर के हाथों में
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours