सांसद दुर्गादास उइके ने “सांसद आदर्श ग्राम” के ग्रामीणजनो के साथ सुनी मन की बात

Estimated read time 0 min read

सारनी बैतुल हरदा लोकसभा के सांसद दुर्गादास उइके ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “”मन की बात”” कार्यक्रम को ग्रामीणों के साथ बैठकर सुनी मौका था सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाड़ी के विशेष दौरे में आये क्षेत्रीय सांसद का, शनिवार को क्षेत्रीय सांसद अपने गोद लिए गाँव कान्हावाड़ी पहुचे उनके साथ जिला पंचायत सीईओ श्री त्यागी,पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल बतरा,भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक उइके,मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,जनपद अध्यक्ष सुशीला धुर्वे,ग्राम के वरिष्ठ बाबूलाल भगत,सहित स्थानीय प्रशासनिक अमला भी मोजूद था ,सांसद श्री उइके ने ग्राम के बीच मे बरगद के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई जहाँ सभी ग्रामीण जन उपस्तिथ थे ,सांसद श्री उइके ने एक एक कर सभी ग्राम वासियो से चर्चा कर कान्हावाड़ी को कैसे आत्मनिर्भर बना कर विकसित करे इस संदर्भ में सुझाव मांगे तथा वहां उपस्तिथ अधिकारियो को निर्देश दिए कि गांव का पूरा चार्ट बनाये की किस किस दिशा में हम काम कर सकते है सांसद श्री उइके के सवांद कार्यक्रम को देखकर ग्रामीणों ने बीबी खुल कर अपने अपने सुझाव और समस्याओ से सांसद को अवगत कराया
पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने ग्रामीण क्षेत्र से लकड़ी का गट्ठा अपने सिर में रखकर कई किलोमीटर पैदल जाकर बेचने पर चिंता जताते हुए अफसोस जाहिर किया कि ये हमारा फर्ज है कि हम खुद इतना आत्मनिर्भर बन जाये जिससे हमारी माता बहनो को लकड़ी बेचने की जरूरत न पड़े, उनके सुझाव को गम्भीरता से लेकर सांसद श्री उइके ने जिला पंचायत सीईओ श्री त्यागी से ज्यादा से ज्यादा खेत तालाब ,चेक डेम बनवाने के निर्देश दिए जिससे खेती का रकबा बढ़े और महिलाएं लकड़ी ने बेचने जाए,
कान्हावाड़ी के ही पिपरी ढाने में निर्माणधिन तालाब का निरीक्षण भी सांसद श्री उइके ने किया जहाँ मजदुरो को नए बने जॉब कार्ड का वितरण किया गया,तथा वहा मजदुरो से उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की चर्चा उपरांत वहाँ सावन नाम की ग्रेजुएट महिला ने खुल कर सांसद जी से अपनी बात कही और हैंडपंप ,पुलिया की मांग की जिसे सांसद जी ने जल्द करने का आश्वासन दिया,उपस्तिथ ग्रामीणों ने लोक डाउन में रोजगार देने के लिए सांसद जी का आभार व्यक्त किया

More From Author

+ There are no comments

Add yours