सारनी। शासकीय महाविद्यालय बगडोना सारनी के राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के नेतृत्व शिविर का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा के निर्देशन में ग्राम सलैया में आयोजित किया गया इस शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यक्तिगत स्वच्छता एवं कोविड-19 जागरूकता रखा गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य ने परिसर की सफाई की छात्रों स्वयंसेवकों के साथ मिलकर सफाई की इस अवसर पर उद्बोधन सत्र में स्वयं सेवको की समाज में जागरूकता के क्षेत्र में महत्व को विस्तार से समझाया उन्होंने कोविड-19 जागरूकता में स्वयं सेवकों द्वारा किए गए विभिन्न गतिविधियों की सराहना की तथा निरंतरता के साथ गतिविधियां संपन्न करने के लिए शुभकामनाएं दी महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाध्यापक डॉक्टर शोभाना जैन ने राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए बढ़ती गर्मी में पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की यथासंभव व्यवस्था करने की अपील की सेवा निवृत्त लाइब्रेरियन श्री बीपी रोहिताश ने बताया कि व्यक्तिगत स्वच्छता से ही कोविड-19 जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है महाविद्यालय की खेल शिक्षक मनोज नागले ने स्वयं सेवकों को प्रतिदिन योगा करके स्वयं को स्वस्थ रख रखा जा सकता है ।तथा स्वयं को फिट रखने के लिए व्यायाम की बहुत ही आवश्यकता है ।इंद्रेश बिसद्रे ने स्वयं सेवकों को व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी कोविड-19 से बचने का संदेश दिया राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप पंद्राम ने बताया कि यह शिविर जिला समन्वयक डॉ सुखदेव डोंगरे के निर्देशन तथा प्राचार्य के सतत् मार्गदर्शन में संपन्न हुआ समाज में जागरूकता ही कोविड 19 से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। शिविर में स्वयंसेवकों के साथ आरसी गुजरे, डॉ हरीश लोखंडे, उत्तम साहू, शाहीद खान, अर्जुन वानखेडे, प्रताप सिंह राजपूत, अर्चना महाले, गंगा चौरे, कविता धोटे, संगीता उघड़े, वीरेंद्र चौरे, श्रद्धा वाग्रद्रे, भीमराव भुरसे, रावजी सलाम, स्वयंसेवक सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का नेतृत्व शिविर का हुआ समापन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours