बूथ स्तर पर मनाएगी भाजपा स्थापना दिवस

Estimated read time 0 min read
  • बाबा साहेब की जयंती पर भी होगें कार्यक्रम

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने गुरूवार 01 अप्रेल को जिले के मंडल अध्यक्षो एवं महामंत्रियो से वीडियो कान्फ्रेसिंग कर आगामी कार्यक्रमो पर चर्चा की और आवष्यक दिषा निर्देष दिए। पार्टी जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने विषेषकर 6 अप्रेल को पार्टी के स्थापना दिवस एवं 14 अप्रेल को भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमो पर दिषा निर्देष दिए। विष्व के सबसे बडे राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रेल को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष शुक्ला ने मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियो से कहा कि पार्टी स्थापना दिवस का कार्यक्रम बूथ स्तर मनाती है। उन्होने कोरोना गाईड लाईन का पूरी तरह पालन करते हुए सभी बूथो पर यह कार्यक्रम हो इसकी कार्ययोजना बनाने को कहा। बबला शुक्ला ने कहा कि बूथ पर पार्टी का झंडा अवश्य लगाएं। इस हेतू हर बूथ पर पार्टी का इतिहास विकास पर चर्चा जरूर हो।  शुक्ला ने कहा कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर गरिमामय हो इसकी चिंता सभी मंडल अध्यक्ष व्यक्तिगत तौर पर करें। वीडियो कान्फ्रेसिंग से हुई बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि 14 अप्रेल को भारत रत्न डा.बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती है। इस दिन सभी मंडलो में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हे पुष्पांजलि दी जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थलो पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना है। श्री शुक्ला ने कहा दोनो कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस हेतू पार्टी की केन्द्रीय व प्रदेष इकाई द्वारा भी दिषा निर्देष दिए गए। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमो में कोविड 19 को लेकर शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पुर्णतः पालन किया जाए।

More From Author

+ There are no comments

Add yours