सारनी। क्षेत्र के युवा घनश्याम काले ने अपने दादा स्वर्गीय बाजीराव काले की याद में “एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम” अभियान के तहत रविवार को नीम का पौधा लगाकर देखभाल की शपथ ली। अभियान के प्लांटेशन पार्टनर माय पर्सनल माली के हितेश निरापुरे ने बताया कि एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान के तहत सारणी के युवा घनश्याम काले ने अपने दादा स्वर्गीय बाजीराव काले जी 70 वर्ष की उम्र में ही उन्हें छोड़कर दिवंगत हो गए थे उनकी यादों को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनकी याद में नीम के पौधे का रोपण किया और इस पौधे के देखभाल की शपथ भी ली। वही निरापुरे ने बताया कि दिन-प्रतिदिन इस अभियान से क्षेत्र के युवा जुड़ते जा रहे हैं और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
युवा भी ले रहे एक पेड़ ऑक्सीजन के नाम अभियान में हिस्सा
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours