अवैध क्लिनिक सील करने गए बीएमओ सहित स्वास्थ कर्मचारियों से झोलाछाप डॉक्टर ने गालीगलौच झूमाझटकी

Estimated read time 1 min read

आमला। ब्लॉक के एक झोलाछाप – डॉक्टर की अवैध क्लिनिक को सील करने गए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के बीएमओ एवं कर्मचारियों के साथ झोलाछाप डॉक्टर सहित उसके साथियों ने कार्यवाही रोकने के लिए बीते रविवार शाम साढ़े सात बजे झूमाझटकी एवं जमकर गालीगलौच की जिसके बाद झोलाछाप और उसके साथियों पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हेमंत पांडे ने बताया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अशोक नरवरे की रिपोर्ट पर स्वास्थ विभाग की टीम को जान से मारने की धमकी, गाली गलौच देने धमकाने पर रतेडा के झोलाछाप डॉक्टर रामकिशन दास, पप्पू यादव, और दुर्गेश यादव और अन्य अज्ञात लोगो पर आईपीसी की धारा 294,323,506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नरवरे ने बताया की रतेड़ा के झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील करने रविवार को उनके नेतृत्व में स्वास्थ विभाग की टीम ग्राम में पहुंची तो डॉक्टर दास और उनके साथियों ने गाली गलोच, झूमा झटकी, जान से मारने की धमकी दी। स्वास्थ विभाग को क्लीनिक सील करने की कार्यवाही नही करने दी। जबकि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दो वर्षो से अवैध क्लिनिक संचालित किया जा रहा है क्लिनिक सबंधी दस्तावेज अनुमति डिग्रियां व अन्य जरूरी दस्तावेज बुलाने पर भी दो वर्षो में जमा नही किये और यही हाल और भी झोलाछाप बंगाली डॉक्टरों का है मेरे द्वारा पुलिस थाना में शिकायत कर मामला दर्ज कराया गया है। प्रभारी थाना प्रभारी हेमंत पांडे ने बताया की बीएमओ द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने रतेड़ा पहुंचकर स्वास्थ विभाग को झोलाछाप और उसके साथियों से सुरक्षा दिलाई।गौरतलब होगा की उक्त डॉक्टर द्वारा ग्राम रतेड़ा में बिना कोई अनुमति अवैध क्लिनिक संचालन किया जा रहा था और क्लिनिक पर भारी मात्रा में ऐलोपैथिक दवाइया भी स्टॉक थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours