- बयान देने वाले की चुनाव आयोग में हम शिकायत कर केस दर्ज की करेंगे मांग
ग्वालियर। मुझे हंसी आती है कांग्रेस के नेताओं के बयान सुनकर, मैं नहीं जानता हूं वह कौन सा व्यक्ति है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है, और वह शिवराज जी को कह रहे हैं कि वह तो नंगा भूखा है, सच यह है शिवराज जी नंगे भूखों एवं गरीबों के सेवक हैं, उनको रोटी देने के लिए उनको कपडा पहनाने के लिए उनकी जिंदगी में एक नई बयार लाने के लिए रात दिन शिवराज जी सेवा करते हैं। यह बात आज भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री प्रभात झा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। इस अवसर पर प्रदेश के सहमीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि हम कमलनाथ जी से मांग करते हैं कि वह अपने लोगों को समझाएं कि वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करें। उन्होंने कहा कि हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से कर रहे है। साथ ही साथ हम चुनाव आयोग से कहेंगे इस व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह बयान हताशा और पराजय का प्रतीक है। भाजपा का ग्राफ निरंतर बढ रहा हैं और कांग्रेस के नेता इस बात पर विचार कर रहे हैं कि वह अपने प्रत्याशियों की जमानत कैसे बचाएं। स्पष्ट है कि कांग्रेस हार रही है, क्योंकि अकेला चना भाड नहीं फोड सकता। यह शर्मनाक घटना है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।
श्री झा ने कहा कि दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी क्या कर रहे हैं, केवल अटैची भरो अभियान। श्री कमलनाथ जी भारत के सबसे बडे दूसरे उद्योगपति हैं, अरे भाई यह तो सब जानते है राजनेताओं में बहुत बडे पैसे वाले हैं शिवराज जी इस प्रदेश की भुखमरी को मिटाने के लिए, जिसके तन पर कपडा नहीं है उसको कपडा पहनाने के लिए, जिसके घर में निवाला नहीं है, रोटी नहीं है, वहां नि:शुल्क खाद्यान्न देने के लिए रात दिन एक करते हैं, लेकिन कांग्रेसियों की मति मारी गई है। आप जहां भी जाइए, एक-एक से पूछिए सब के मुंह पर एक ही बात निकलती है, क्यों नहीं शिवराज, क्यों नहीं शिवराज, कहते हैं हम फिर चुनेंगे शिवराज जी को, हम फिर शिवराज को मुख्यमंत्री बनाएं रखेंगे और यह सौभाग्य है हमारी पार्टी का जिसमें शिवराज सिंह चैहान हमारे नेता हैं, जिसका नाम हर जुबान पर हैं, हर मतदाता, हर नागरिक के जुबान पर है कि वह देखता है, प्रदेश की रखवाली करने वाला सच्चा रखवाला कौन है जब वह सोचते हैं तो बस स्वयं कहते हैं इस प्रदेश की विकास की धुरी, इस विकास के लिए एकमात्र व्यक्ति है रखवाला है, हम सब को देखने वाला है, उसका नाम है शिवराज सिंह चौहान।
+ There are no comments
Add yours