माता मंदिर समिति के अध्यक्ष बने प्रवीण बिहारे

Estimated read time 1 min read

बैतूल। जन-जन की आस्था के केन्द्र नगर के प्राचीन माता मंदिर, बैतूल गंज की समिति का गत दिवस पुर्नगठन किया गया। जिसमें सक्रिय समाजसेवी और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले प्रमुख व्यवसायी प्रवीण (पम्मा) बिहारे को सर्वसम्मति से माता मंदिर समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। मंगलवार 13 अक्टूबर को रात्रि में मंदिर समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें समिति के पुर्नगठन को लेकर समिति के सदस्यों ने विचार विमर्श किया।
माता मंदिर समिति के सदस्य सचिन डबले और योगू शर्मा ने प्रवीण बिहारे को मंदिर समिति का नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव समिति सदस्यों के समक्ष रखा। जिस पर वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य एवं मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. पं. कांत दीक्षित ने प्रस्ताव का समर्थन किया। तत्पश्चात् उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रवीण बिहारे को माता मंदिर समिति, पेट्रोल पंप के पास, बैतूल गंज का नया अध्यक्ष चुना। माता मंदिर समिति के नये अध्यक्ष प्रवीण पम्मा बिहारे ने कहा कि सभी सदस्यों ने मुझ पर जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका पूरी ईमानदारी से पालन करूंगा। श्री बिहारे ने कहा कि मंदिर का जीर्णाेद्वार- नवनिर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। मंदिर में श्रद्धालुओं और धर्मावलंबियों के लिए सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मंदिर प्रांगण में ध्यान केन्द्र शुरू किया जा रहा है। नई समिति के गठन के संबंध में श्री बिहारे ने कहा कि सभी की सहमति से नवरात्र पर्व के बाद नई समिति का गठन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अभी तक माता मंदिर समिति, बैतूल गंज के अध्यक्ष पद पर महावीर मिश्रा (महावीर सेठ) पदस्थ थे। गत दिवस महावीर मिश्रा का निधन हो जाने के कारण मंदिर समिति के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। समिति के सभी सदस्यों की मंशानुरूप इस बार समिति अध्यक्ष के पद पर युवा को मौका देना था। जिसके परिपेक्ष्य में सर्व सम्मति से प्रवीण बिहारे को मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
मंगलवार को हुई बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. पं. कांत दीक्षित, रमेश मिश्रा, डॉ. सीजी वर्मा, विजय मिश्रा, पप्पन मिश्रा, योगू शर्मा, नितिन पप्पू शर्मा, सोमेश त्रिवेदी, सचिन डबले, पंकज मिश्रा, सन्नी सरदार, हर्ष मालवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण बिहारे का फूल माला से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण बिहारे ने नई जिम्मेदारी दिए जाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और हमेशा सहयोग की अपील की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours