प्रधानमंत्री द्वारा चालू की सेवा और समर्पण की भावना को मुर्त रूप दे रहे कार्यकरता:- सुजीत जेन

Estimated read time 1 min read
  • सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास से हो रहा विकास: विधायक डाँ पंडाग्रे
  • मंडल सारणी में हुआ बृहद सम्मेलन

सारनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 15 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है सेवा और समर्पण अभियान मैं आज मंडल सारणी में बृहद सम्मेलन का आयोजन सारणी मंगल भवन में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में केंद्र और राज्य शासन के हितग्राही के साथ नगर के बुद्धिजीवी एवं आम जनमानस एकत्रित हुए। प्रेस नोट जारी कर भाजपा के मंडल महामंत्री किशोर बरदे प्रकाश शिवहरे ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में बृहद सम्मेलन का आयोजन बुधवार मंगल भवन मे किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत जेन एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जिला महामंत्री कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम पूर्व जिलामंत्री विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा नपा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल सेवा समर्पण अभियान के मंडल प्रभारी सूर्यकांत सोनी सह प्रभारी समीर मसीद अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे के आतिथ्य में सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल के अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया प्रस्तावना उद्बोधन देते हुए भाजपा मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक प्रकाश शिवहरे ने कहा बैतूल भाजपा के जिला 29 संगठनात्मक मंडल में नगर मंडल सारणी सबसे बड़ा मंडल है जहां 83 मतदान केंद्र और 36 वार्ड आते हैं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा जो भी अभियान एवं कार्यक्रम नगर मंडल सारणी को दिए जाते हैं सभी को शत प्रतिशत सफल करने का कार्य सारणी नगर मंडल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी करते हैं तत्पश्चात मंडल के प्रभारी सूर्यकांत सोनी ने कहाँ की सेवा और समर्पण के अभियान में जिले के संगठनात्मक मंडल में कार्य करने का शुखद अनुभव प्राप्त हुआ सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान को सफल करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा की भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही सेवा और समर्पण के कार्य में अग्रणी रही है साथी वैचारिक विषय पर भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है वह करने का कार्य भी किया है कश्मीर में धारा 370 का विषय हो या अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने का विषय विरोधियों द्वारा फैलाया गया भ्रम के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने कहे गए कार्यों को पूरा करने का काम किया गया है। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा कहा गया कि केंद्र के नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा सैकड़ों जन हितेषी योजनाएं चला रही है ऐसी योजनाएं समाज के जीवन स्तर में परिवर्तन के लिए आवश्यक है जिसका प्रमुख उदाहरण उज्जवला योजना है,आयुष्मान भारत, अन्य योजना, जैसी कई महत्वपूर्ण योजना चलाई जा रही है कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर उतर कर समाज की साहयता में खडे थे कोविड के कारण अपना व्यवसाय खो चुके वर्ग की चिंता कर उन्हे आर्थिक साहयता देने का काम है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। सेवा और समर्पण की भावना से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव समाज के लिए कार्य करते रहे हैं। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन द्वारा संबोधित करते हुए कहा एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर कार्य करने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ देना यह सुनिश्चित करने वाली सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है सेवा और समर्पण की अनुपम बेला में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चालू की जिसे भारतीय जनता पार्ट्री के कार्यकर्ता मूर्त रूप देने कार्य कर रहे है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल सारणी के सभी मंडल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठओ के सभी पदाधिकारी, केंद्र और राज्य सरकार कि योजनाओं के हितग्राही एवं भारतीय जनता पार्टी सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं समविचार संगठन के पदाधिकारीउपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours