दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन को लेकर एसपी कलेक्टर ने ली बैठक

Estimated read time 0 min read

सारनी, पाथाखेड़ा शोभापुर में निकाला गया फ्लेग मार्च

सारनी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद, कलेक्टर राकेश सिंह एसडीएम अनिल सोनी तहसीलदार मोनिका विशवकर्मा की उपस्थिति में सारनी के अपर रेस्ट हाउस में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन में कानून व्यवस्था को किस तरह दुरुस्त रखा जाए,इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन और दुर्गा पंडाल समिति के लोगों की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन के दिशा निर्देश के तहत ही रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर सोशल डिस्टेंस एवं मुंह पर मास्क लगाकर ही रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित होना है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने एसडीओपी अभय राम चौधरी,सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को निर्देशित किया है कि प्रतिमा विसर्जन एवं रावण दहन कार्यक्रम स्थल पर किसी भी तरह की चूक न हो इसका विशेष तरीके से ध्यान रखा जाए,साथी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर सामाजिक दूरी के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस निगरानी नगर पालिका परिषद सारनी के सहयोग से प्रतिमा विसर्जन का कार्य किया जाना चाहिए। बैठक होने के बाद शनिवार शाम को सारनी के विभिन्न नगरों में पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं कलेक्टर राकेश सिंह की उपस्थिति में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित थे।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने प्रशासनिक महकमे के अधिकारियों को विश्वास दिलाया है कि रावण दहन एवं मां दुर्गा प्रतिमा स्थल पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सुरक्षा एवं सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कलेक्टर राकेश सिंह ने भी संपूर्ण जिले वासियों से अपील की है कि शासन के निर्देशों का पालन कर प्रशासन को सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए जिससे मां दुर्गा के प्रतिमा के विसर्जन और रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सके।

More From Author

+ There are no comments

Add yours