“मैं कोरोना फैलाना चाहता हूँ, मैं घर पर नहीं रहूँगा” का पंपलेट हाथ में पकड़ाया पुलिस ने

Estimated read time 0 min read

सारनी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार लॉक डाउन के लगातार चौथे दिन पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग के प्रशासन के माध्यम से आमजन से सहयोग करने की अपील की गई। वहीं पुलिस प्रशासन के माध्यम से जो भी व्यक्ति लॉक डाउन में सहयोग नहीं कर रहा है और घर से बाहर निकलकर कानून को तोड़ रहा हैं। उन सभी व्यक्तियों को पंप लेटर लिखे स्लोगन मैं “कोरोना फैलाना चाहता हूं मैं घर पर नहीं रहूंगा” उनके हाथों में देकर शर्मिंदगी महसूस करवाई तथा उन्हें सख्त निर्देश दिए कि अगर वे पुनः घर से बाहर निकले और सड़कों पर दिखाई देते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं पुलिस प्रशासन के माध्यम से कोयलांचल नगरी पाथाखेड़ा के मस्जिद चौक सहित कई चौक चौराहों पर खदानों में जाने वाले कर्मचारियों की आईडी कार्ड चेक किए गए ताकि कोई भी व्यक्ति बिना किसी कारण के बाहर ना घूमें। वही पुलिस प्रशासन के माध्यम से सारनी, पाथाखेड़ा, बगडोना, कालीमाई में लगातार गश्त करके लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है अन्यथा उन पर कार्रवाई भी की जा सकती है। गौरतलब है कि मंगलवार की रात्रि 8 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात्रि 12 बजे से संपूर्ण देश में लोग डाउन आगामी 21 दिनों तक के लॉक डाउन के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से पुलिस, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग ओर भी सख्त तो हो चुका है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours