सब्जी विक्रेताओ व किराना दुकानों को घर पहुच सेवा की अनुमति प्रदान की
सारनी। नगर पालिका ने बुधवार को प्रशासन के निर्देश के बाद एक वाहन के जरिए सब्जियां भिजवाई। वार्ड 1 से इसकी शुरुआत हुई। सीएमओ सीके मेश्राम ने बताया उद्यानिकी विभाग के सहयोग से उक्त वाहन यहां पहुंचा है। स्थानीय सब्जी विक्रेताओं को भी घर पहुंच सेवा के लिए अनुमति दी जा रही है। यह सेवा सुबह 9 से 12 बजे के बीच ही होगी। फिलहाल एक वाहन से सब्जियां पहुंचाई जा रही हैं। सब्जियों की दरें उद्यानिकी विभाग द्वारा तय की गई है। आलू और प्याज 1-1 किलो शेष सारी सब्जियां आधा-आधा किलो दी जाएंगी। सब्जी लेते समय 1 मीटर से ज्यादा की दूरी और मास्क पहनकर आना जरूरी होगा। वहीं 9 किराना व्यापारियों को घर पहुंच सेवा प्रदान करने के लिए अनुमति पत्र जारी किए गए हैं। ये गुरुवार से सेवााएं शुरू करेंगे। सीएमओ ने बताया पावर जनरेटिंग कंपनी और डब्ल्यूसीएल के कर्मचारियों को ड्यूटी जाने के लिए वाहनों में पेट्रोल की परेशानी आ रही थी। इसे देखते हुए तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने कर्मचारियों को लाक डाउन से छूट देते हुए पेट्रोल देने के आदेश जारी किए हैं।
ये तय हुए हैं उद्यानिकी विभाग से सब्जी के दाम
आलू 30, प्याज 30, टमाटर 30, पत्ता गोभी 20, फूल गोभी 40, बैंगन 30, शिमला मिर्च 40, हरि मिर्च 60, भिंडी 80, हरि धनिया 60, पालक 40, कद्दू 40 प्रति किलो मिलेंगे। वहीं प्रति नग मिलने वाली सब्जियों में लौकी 10 से 20 रुपए नग,तरबजू 20 रुपए नग, मैथी 20 रुपए प्रति गड्डी मिलेगी।
नपा प्रशासन के निर्देश पर वार्डों मे सब्जी वितरण किया गया
+ There are no comments
Add yours