कृषि उपकरण चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई: चार आरोपियों के पास से 18 लाख रुपए का माला बरामद, बोलेरो में रखकर ले जाते थे उपकरण

Estimated read time 0 min read

बैतूल। मुलताई पुलिस ने कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले एक गैंग को पकड़ा है। यह गैंग खेतों से थ्रेसर, रोटावेटर, मोटर पंप चोरी करती थी। गैंग के चार सदस्यों के पास से 18 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। पिछले दिनों मासोद जामगांव रोड स्थित सुरेश अमरूते के खेत से थ्रेसर चोरी हो गया था। इसक अलावा करीब के गांव से एक रोटावेटर भी चोरी होने की शिकायत आई।

ऐसे हुआ खुलासा

लोगों के संदेह जताने पर पुलिस ने कृष्णा मानमोड़े, गिरधारी, विलाश और नीलेश को हिरासत में लिया। ये थ्रेसर चोरी की रात मौके पर देखे गए थे। उन्होंने पुलिस को मासोद जामगांव रोड से मक्का थ्रेसर, ग्राम खैरवानी से रोटावेटर चोरी करना कबूला। इन्होंने आठनेर क्षेत्र से हड़म्बा थ्रेसर, बैतूल बाजार से एक हड़म्बा थ्रेसर और ट्रॉली चोरी करना भी कुबूला है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

आरोपी बाइक और बोलेरो गाड़ी से पहले रैकी करने निकलते थे। बाइक सवार आगे चलता था, जिस खेत में उन्हें उपकरण दिखते बोलेरो में भरकर ले जाया करते थे। इनके कब्जे से थ्रेसर, रोटावेटर, हड़म्बा थ्रेसर और ट्रॉली जब्त की गई है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours