बैतूल। वर्तमान में सभी वैष्विक महामारी कोरोना के संकट से गुजर रहे है ऐसे समय मे हम सभी एक दूसरे की मदद और संबल से ही इन हालात से निपट सकते है। जो स्थिति है उसमें हमे अपने संयम का परिचय देना है। मंगलवार जो घटना जिला अस्पताल में हुई उससे सभी आहत है। अभी मसला यह नही है कि कौन सही था या कौन गलत था। आम लोग और डॉक्टर सहित मेडिकल स्टाफ से मेरी विनती है कि अब ऐसी किसी घटना की कही भी पुनरावत्र्ति न होने दे। किसी भी सूरत में यह घटनाएं किसी के भी हक में नही है। सरकारी कोविड सेंटर हो या प्राइवेट अस्पताल , सभी जगह डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ केवल और केवल लोगो की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहा। ऐसे समय मे उन्हें हौसला अफजाई की जरूरत है। इस बात को भी मरीज और उनके परिजन समझे कि वर्तमान में इस महामारी की वजह से जो दबाब है उसमें उसने कोई चूक हो रही या लापरवाही हो रही है तो उसके लिए उचित फोरम पर अपनी शिकायत करे, प्रशासन उसका उचित निराकरण करेगा। यदि मंगलवार के जैसी अप्रिय घटना होगी तो इससे मरीज के परिजन स्वयं के साथ साथ अन्य मरीज को भी खतरे में डालेंगे। वही डॉक्टर्स और स्टाफ से भी अनुरोध है कि वे भी मरीज के परिजन के तत्कालिक गुस्से को नजर अंदाज कर अपने सेवा कार्य पर ही फोकस करे। आज समाज को अपने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की जीवटता, सेवा और समर्पण पर भरोसा है, गर्व है। पुनः सभी से करबद्ध निवेदन है कि हम एक दूसरे की भावना को समझे, सहयोग करे और किसी अप्रिय स्थिति को निर्मित न होने दे..
यह संकट का समय है डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ही लोगो का जीवन बचाने के लिए दिन रात एक कर रहा है इसलिए अपने और अपनों के लिए संयम बरते। यदि कोई शिकायत है तो उसे उचित फोरम पर दर्ज करवाए, खुद कोई कदम न उठाएं।
मेरा करबद्ध निवेदन है कि जिला अस्पताल जैसी अप्रिय घटना दोबारा न हों – हेमन्त खण्डेलवाल
+ There are no comments
Add yours