सारनी। आज भाजपा मंडल शाहपुर के कोषाध्यक्ष अमित महतो जी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय को हजारों लोगों की आस्था का केंद्र मनसुखदास बाबा के मेले की अनुमति व निर्माणधीन सड़क प्रधानमंत्री रोड जो शाहपुर से माली सिलपटी तक जो रोड़ निर्माण किया जा रहा है,उसी रोड को चौड़ा कराने के लिए ज्ञापन दिया गया।मंडल कोषाध्यक्ष अमित महतो द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्षानुसार पूस माह की पूर्णिमा के दिन शाहपुर नगर में करीब 100वर्षो से लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है जो कि ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित समिति की देखरेख में किया जाता है।जो कि प्रतिवर्ष पूरा माह की पूर्णिमा के दिन से शुरू होकर करीब 8से 15 दिन तक चलता है।प्रशासन से मेला शुरू कराने की मांग की है।वही मंडल कोषाध्यक्ष अमित महतो ने बताया कि माली सिलपटी रोड पर स्थित शाहपुर के हायरसेकंडरी स्कूल हॉस्टल अनाज मंडी एवं एकलव्य आवासीय स्कूल सभी इसी मार्ग पर स्थित होने के कारण हमेशा भीड़ भाड़ एवं बहुत व्यस्त आवगमन बना रहता है।छात्र छात्राओं को आवगमन के कारण बहुत व्यस्त हो गया है वर्तमान में सकरी रोड होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैइस रोड NH69 को एकलव्य स्कूल तक कम से कम 15फिट चौड़ीकरण एवं साइड की पुलिया नालियां का गहरी करण तथा चौड़ी कराने की मांग की गई।इस अवसर पर अजय जगताप,सुरेंद्र राठौर,कुलदीप चौधरी,मनीष त्रिवेदी,उमेश पाटील, अतुल महतो, गोकुल शाह उइके,अशोक बरखने,उदयन दुबे,अभिलाष सिंग,शुभम वागद्रे,रवि दायमा,शेखर प्रजापति, हर्षित शुक्ला,अंशुल महतो,गुरिष सोलंकी,विशाल देशमुख सोनू प्रजापति, पिंटू महतो महेश उपराले,देवेंद्र गुप्ता,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
मनसुखदास बाबा के मेले की अनुमति व निर्माणधीन सड़क को लेकर तहसिलदार को ज्ञापन सौपा
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours