- ज्ञापन सौंपने के पूर्व में सेंट्रल बैंक के सामने काले कानून की कांग्रेस ने होली जलाई
रानीपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के आवाहन पर केन्द्र सरकार द्वारा गुपचुप तरिके से लाऐ किसान विरोधी काले कानून को रदद् करने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोडाडोंगरी द्वारा सेंट्रल बैंक के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में काले कानून की होली भी जलाई गई।
कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा किसानों को तीन कृषि काले कानून से होने वाले नुक्सान की जानकारी दी। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम द्वारा आदिवासी किसान भाइयों को एकत्र होकर गांव में और अपने क्षेत्र में तीनों कृषि कार्य कानून की जानकारी देकर सभी को एकत्र होने की बात की,क्षेत्रीय विधायक ब्रह्मा भलावी द्वारा किसान भाइयों को संबोधित किया और काले कानून की जानकारी दी मंच संचालन जिला सचिव सोनू खनूजा द्वारा किया गया धरना स्थल से सैकड़ों की संख्या में किसानों द्वारा रैली निकालकर थाना परिसर पहुंचकर थानाप्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून विधेयक जो कि भारत सरकार ने देश में काला कानून किसान विरोधी पूरे देश में जिससे किसान बर्बाद हो जाएंगे तीनों काले कानून वापस करने की मांग क्षेत्रवासियों कांग्रेस जनों किसानों द्वारा की ज्ञापन में कहां केंद्र में बैठी बहरी गूंगी सरकार जो हर दर के किसानों पर जबरन यह कानून तोड़ना चाहती है इसे वापस लेना होगा अन्यथा हम आने वाले आगामी दिनों में चक्का जाम वह उग्र आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा,प्रदेश कांग्रेस सचिव समीर खान, लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम, क्षेत्रीय विधायक ब्रह्मा भलावी घोड़ाडोंगरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र महतो ने बताया कि की किसान विरोधी बिल जबरन हो रहे अत्याचार और अन्याय के विरोध में दिल्ली में बैठे किसानों के समर्थन में आज यहां धरनाप्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शनदोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा धरना प्रदर्शन मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रानीपुर शिवनाथ यादव,घोडाडोंगरी मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, पिछडा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत महतो,सुभाष महतो,पुष्पा आत्माराम मर्सकोले,कमलेश झल्लारे,संतोष उइके,नंदकिशोर उइके,सियाराम यादव,अमरेश मंडल,केवलप्रसाद कहार,हंसराज चौरे,गोंडू झल्लारे,मदन चौहान, अजय बारसे,विधानसभा अध्यक्ष अनुराग हाथिया, संजय साल्वे, राजु कहार,सतीष जोगलेकर, जीवन वर्मा, दिलीप उइके,बाजीलाल मर्सकोले, दुष्यंत महाले ।
+ There are no comments
Add yours