सारनी। मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन जांच अभियान के तहत पहले चरण में सभी जिलों में तकरीबन 500 स्थानों में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में आम नागरिकों की ऑक्सीजन लेवल जांच करने के लिए ऑक्सी मित्र लोगों के घर- घर जाकर, स्टाल लगाकर ऑक्सिजन लेबल की जांच करेंगे। जानकारी देते हुए आप पार्टी के बैतूल जिला संगठन मंत्री अभिषेक राजूरकर ने बताया कि श्री केजरीवाल ने देश के सभी प्रदेश अध्यक्षों और पदाधिकारियों को प्रदेश का प्लान बनाकर भेजने की भी अपील की थी और उन्होंने कहा कई राज्यों के अंदर कोरोना की जांच रिपोर्ट आने में समय लगता है, ऐसे में आम व्यक्तियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। तब ऐसे मामलों में ऑक्सी मित्र के द्वारा तुरंत ऑक्सीजन लेवल की जांच करके देख सकते हैं कि उसमें ऑक्सीजन लेवल का स्तर कम है यदि कम है तो पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। जिसको लेकर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष शहरी रितेश शर्मा, जिला अध्यक्ष ग्रामीण अजय सोनी के नेतृत्व में 1 सितंबर से कार्यकर्ता ऑक्सी मित्रों के द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर, घर-घर जाकर ऑक्सिजन जाँच अभियान को पहुंचाया जायेगा जिससे आम नागरिकों की जीवन क्षति को रोका जा सके। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के द्वारा कोरोना को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की है इसके विपरीत मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में मध्य प्रदेश सरकार की उतनी सफल नजर नहीं आ रही है।
मध्यप्रदेश में “ऑक्सीजन जांच अभियान” का शुभारंभ
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours