स्वास्थ्य अमले नहीं पहुँचा तो थाना प्रभारी ने खुद उठाई विक्षिप्त की लाश

Estimated read time 0 min read

बैतूल। बैतूल में आज पुलिस का मानवीय चेहरा देखने को मिला। जहां एक चौराहे पर कई घंटो से पड़ी एक लावारिस लाश को उठाने जब स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची तो पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने ही खुद पीपीई किट पहन कर लाश उठाई और उसे अस्पताल की मरचुरी तक न केवल पहुचाया बल्कि वहां खुद लाश उतारकर फ्रीजर में तक रखी। बैतूल शहर के गंज इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी थी। जिसे देखकर यंहा दुकानदारों और यंहा से गुजरने वाले लोगों में दहशत थी। कि मृत व्यक्ति को कोरोना संक्रमण न हो करीब डेढ़ घण्टे यंहा लाश पड़ी रही। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम यंहा नही पँहुची किसी ने भी लाश को उठाकर अस्पताल पंहुचाने की हिम्मत नही जुटाई।
इसी बीच कोतवाली पुलिस और गंज पुलिस यंहा पँहुची और कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार पुरोहित और होमगार्ड सैनिक अमित मौर्य ने हिम्मत दिखाई दोनों ने पीपीई किट पहनी और सबसे पहले लाश को प्लास्टिक में लपेटा उसके बाद एक ऑटो में शव को रखकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गए। बताया जा रहा है कि मृतक भैसदेही का रहने वाला है लेकिन वह मानसिक विक्षिप्त भी था और शराब पीने का आदी था। वह दिन भर शराब पीकर पूरे बाजार में घूमते रहता था। आज उसकी लाश गंज चौक पर पड़ी मिली। अब स्वास्थ्य प्रशासन मृतक का कोरोना सेम्पल करेगा अगर वह निगेटिव निकलेगा तो पोस्टमार्टम किया जाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। थाना प्रभारी कोतवाली अनिल पुरोहित ने बताया कि बॉडी का पता नहीं कि कौन मरा और कैसे मरा क्या है‌ दिन में डेड बॉडी मिल रही है तो परिस्थितियां अनुकूल नहीं लगती है कोरोना का समय अपने यहां पॉजिटिव बहुत ज्यादा है। जब सूचना मिली तो मैं और गंज थाना प्रभारी ट्रैफिक इंचार्ज सहित स्टाफ पहुचा और जो भी आवश्यक सावधानी है थी वो पूरी करके पीपी कट पहनकर लाश उठाई स्वास्थ्य विभाग को कंट्रोल रूम और ट्रैफिक पुलिस ने सूचना दी थी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours