मकर संक्राति पर मठारदेव मेले की अनुमति को लेकर कांग्रेस कमेटी ने की जिलाधीश की मांग

Estimated read time 1 min read

सारनी। आस्था का केंद्र बाबा मठारदेव मंदिर सारनी में मकर संक्रांति पर लगने वाले मेले की अनुमति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी ने जिला कलेक्टर से मांग की है की मेले की अनुमति दी जाए एवं सतपुड़ा जलाशय में विकराल जलकुंभी को ‘मनरेगा’ के तहत सफाई की जाएं विगत 40 वर्षों से बाबा मठारदेव मेला लगते आ रहा है जिससे स्थानीय ,व्यापारियों , मजदूरो जिले व बाहर के लोगो को रोजगार मिलता है और जनता की भी इससे आस्था जुड़ी हुई है इस मकर संक्राति पर्व पर 12 जनवरी से 22जनवरी तक मठारदेव बाबा का मेला लगने की अनुमति जनहित मे प्रदान किया जाये। एवं सतपुडा जलायश सारनी मे भारी मात्रा में विकराल रूप में जलकुभी ने
जलाशय को आच्छादित कर लिया है। जिससे सभी को परेशानी हो रही है
सबसे बड़ा नुकसान क्षेत्र के मछुआरो मजदुरो को हुआ है। जिससे जलकुंभी की अधिकता से मछुआरो को मछली पकड़ने मे न केवल परेशानी हो रही है बल्कि पर्याप्त मछली भी पकड़ नही पा रहे है ।दुसरी ओर जलकुंभी से पानी मे गंदगी व्याप्त है और उस गंदे पानी को आमजनता को पीना पड़ता है जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है और पर्यावरण भी दूषितहोता है।विद्युत विभाग एवं कोयला खदानो के बंद होने एवं कोविड-19 के कारण जनता का रोजगार छीन गया है लोग बेरोजगार है। क्षेत्र से निरंतर पलायन कर रहे कांग्रेस कमेटी मांग करती है की मनरेगा के तहत सतपुड़ा जलाशय की सफाई की जाए जिससे स्थानीय ग्रामीणों एवं शहरी लोगों को रोजगार मिल सके और मछुआरा भी परेशान ना हो इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भगवान जावरे, विजय उपराले, मोहम्मद इलियास, राजेश डोईफोड़े, प्रदीप नागले, आलोक राम सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours