बैतूल। बैतूल जिले की तीन प्रमुख सडको को मुख्य जिला मार्ग घोषित किए जाने पर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे,पूर्व सांसद एवं प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का आभार माना है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा बैतूल जिले की तीन सडको जिनमें बैतूल विधानसभा में खेडी से सेलगांव, सूरगांव, भरकावाडी होते हुए बैतूलबाजार लक 18 किमी ,घोडाडोगरी विधानसभा मे शाहपुर से भयावाडी होते हुए घोडाडोगरी तक 13 किमी और आमला विधानसभा में सारनी से लादी होते हुए रतेडाकला तक 20 किमी मार्ग को जिला मार्ग घोषित किया गया है। विभाग द्वारा इन नवीन जिला मार्गो को निष्चित क्रमांक भी आवंटित किए जाएगें। भाजपा नेताओ ने कहा कि शासन के इस निर्माण से इन तीनो मार्गो के रख रखाव के लिए अधिक आवंटन मिलेगा जिससे सडको की हालत में सुधार होगा और यातायात सुगम होगा। पार्टी नेताओ ने कहा कि सारनी -रतेडकला मार्ग के जिला मार्ग घोषित होने से क्षेत्रवासियो को आधी दूरी का लाभ मिलेगा। यही नही लादी -रतेडाकला होते हुए आमला के लिए यह सबसे छोटा मार्ग होगा।
जिले की तीन सडको को जिला मार्ग घोषित करने पर मुख्यमंत्री,लोक निर्माण मंत्री का आभार माना
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours