भोपाल। भोपाल के जनजातीय संग्रहालय में ‘जनजातीय रणबांकुरे’ की चित्र वीथिका (फोटो गैलरी) के लोकार्पण करने पहुंचे CM शिवराज सिंह चौहान आदिवासियों के साथ जमकर झूमे। आदिवासियों ने ‘हमरो द्वार में अतिथि आयो रे…’ गीत गाकर CM का स्वागत किया। CM यहां एक घंटा रुके। शिवराज ने कहा कि संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, खाज्या नायक, भीमा नायक, टंट्या भील जैसे कई जनजातीय नायकों के जीवन पर आधारित ‘जनजातीय रणबांकुरे’ चित्र वीथिका उनके योगदान से युवाओं को परिचित और प्रेरित करेगी। CM शिवराज ने इसका लोकार्पण किया।
पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए
आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में ही कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जनजातीय संस्कृति, कला, गीत-संगीत की झलक देखने को मिली।
PM के सामने देंगे प्रस्तुति
यह आदिवासी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे PM नरेंद्र मोदी के सामने भी प्रस्तुति देंगे। जंबूरी मैदान में जनजातीय सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें गुदुम बाजा नृत्य, सैला नृत्य, ठात्या नृत्य, घोड़ीपैठाई नृत्य और भगोरिया नृत्य शामिल हैं।
+ There are no comments
Add yours