जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बैतूल जिले से 12 हजार आदिवासी शामिल

Estimated read time 1 min read
  • सांसद को मिला सम्मान प्रधानमंत्री के साथ साझा किया मंच
  • सांसद, पूर्व सांसद ,जिलाध्यक्ष ने आदिवासियो के साथ बिताई रात

बैतूल। भगवान बिरसा मुंडा की जंयती पर भोपाल के जंबुरी मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिती में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बैतूल जिले से 320 बसो एवं अन्य वाहनो से लगभग 12 हजार आदिवासी भाई बहन शामिल हुए। कार्यक्रम में बैतूल हरदा हरसूद क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिती वाले मंच को साझा करने का भी अवसर प्राप्त हुआ। सांसद श्री उइके पारंपरिक वेषभूषा में मंच पर विराजमान थे। सांसद को मिले सम्मान से बैतूल जिला गौरान्वित हुआ।
सांसद ,पूर्व सांसद ,जिलाध्यक्ष ने आदिवासियो के साथ बिताई रात 
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जिले के आदिवासी रविवार 14 नवंबर को बसो से होषंगाबाद पहुंच गए थे। जहां प्रषासन ने होषंगाबाद, इटारसी, पथरौटा, सुखतवा, सनखेडा, केसला, पोढार, पवारखेडा में 36 स्थानो पर आदिवासियो के रात्रि विश्राम ,भोजन, नाष्ते इत्यादि की व्यवस्था की थी। होषंगाबाद जिले में विश्राम हेतू नियत स्थानो पर पहंुचने पर आदिवासी भाई बहनो का जिले के पार्टी कार्यकर्ताओ ने आत्मीय स्वागत किया। क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने भी आदिवासी भाई बहनो से मुलाकात की और व्यवस्थाओ का जायजा लिया। रात्री विश्राम भी उन्होने आदिवासियो के लिए बनाए गए विश्राम स्थल पर ही किया। प्रषासन द्वारा जिले की दसो जनपदो के लिए अलग-अलग स्थानो पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। मुलताई जनपद पंचायत के लोगो के लिए आईटीआई भवन पथरौटा,प्रिंस मैरिज गार्डन इटारसी, आमला जनपद के लोगो के लिए एकलव्य विद्यालय मगरदा, राधिका मैरिज गार्डन पथरौटा, सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास सुखतवा, प्रभात पटटन के लोगो के लिए गीता भवन रसुलिया, बैतूल जनपद के लोगो के लिए गैलेक्सी गार्डन इटारसी, सीनियर बालक एसटी छात्रावास हॉकी ग्राउंड, सीनियर बालक एसटी छात्रावास आईटीआई रोड, भैसदेही जनपद के लिए पॉलिटैक्निक कालेज सनखेडा, त्रिषलानंदन मैरिज गार्डन इटरसी, बालक छात्रावास अंग्रेजी माध्यम केसला, जनजातिय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास केसला, भीमपुर जनपद के लिए शासकीय महाविद्यालय सुखतवा, कन्या हाईस्कूल सुखतवा, आदिवासी बालक आश्रम शाला पोंढार, चिचोली जनपद के लिए कन्या षिक्षा परिसर पवारखेडा, कृषि विस्तार केन्द्र पवारखेडा, गुड फिल्ड मैरिज गार्डन नियर नर्मदा ब्रिज, आठनेर जनपद के लिए हायर सेकेन्ड्री स्कूल पथरौटा, स्टेडियम इटारसी, उत्कृष्ट विद्यालय केसला परिसर में कन्या आश्राम, सुदामा मैरिज गार्डन इटारसी, सीनियर बालिका एसटी छात्रावास हॉकी ग्राउंड, घोडाडोगरी जनपद के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पवारखेडा, आगंनवाडी प्रषिक्षण केन्द्र पवारखेडा, शासकीय पॉलिटेक्निक आईटीआई रोड, आईटीआई छात्रावास आईटीआई रोड, राधाकृष्ण गार्डन बाबई रोड एवं शाहपुर जनपद के लोगो के लिए नमन नर्मदा मैरिज गार्डन भोपाल तिराहा, श्रीकुंज मैरिज गार्डन नियर नर्मदा ब्रिज, परमषी मैरिज गार्डन नियर नर्मदा ब्रिज, वरदान मैरिज गार्डन बाबई रोड, शहनाई मैरिज गार्डन, नर्मदा वेली इंटरनेषनल स्कूल बाबई रोड, ग्रीन सिटी मैरिज गार्डन स्थानो पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। 

More From Author

+ There are no comments

Add yours