भोपाल कमिश्नर और छिंदवाड़ा कलेक्टर हटाए गए, अब ये संभालेंगे कमान

Estimated read time 1 min read

छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा को हटाकर सौरभ कुमार सुमन को छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया है. श्रीनिवास शर्मा मंत्रालय में सचिव बनाए गए हैं.

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरना आपदा के बीच शिवराज सरकार नयी प्रशासनिक जमावट में लगी है. कई बड़े अफसर इधर से उधर कर दिए गए हैं. भोपाल कमिश्नर कल्पना श्रीवास्तव और छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा हटा दिए गए हैं. कविंद्र कियावत अब भोपाल के नये कमिश्नर होंगे. छिंदवाड़ा की कमान सौरभ कुमार सुमन को दे दी गयी है.

शुक्रवार देर शाम जारी हुए प्रशासनिक आदेश के मुताबिक भोपाल कमिश्नर पद से कल्पना श्रीवास्तव को हटा दिया गया है. उन्हें मंत्रालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है. जबकि कविंद्र कियावत अब उनकी जगह भोपाल संभाग के नए कमिश्नर होंगे. इसके साथ ही सरकार ने छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा को हटाकर सौरभ कुमार सुमन को छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया है. श्रीनिवास शर्मा मंत्रालय में सचिव बनाए गए हैं.

इसी तरह बुरहानपुर कलेक्टर राजेश कुमार कॉल को हटाकर मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है. प्रवीण सिंह अब बुरहानपुर के नए कलेक्टर होंगे, जबकि राहुल हरिदास को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया है .इसी प्रकार वेद प्रकाश को भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास विभाग का संचालक बनाया गया है. सरकार ने इसके अलावा एक और अहम नियुक्ति की है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय राणा को लोकायुक्त संगठन का महानिदेशक बनाया गया है.

ये है पूरी लिस्ट

कवींद्र कियावत – कमिश्नर भोपाल संभाग
सौरव कुमार सुमन- कलेक्टर छिंदवाड़ा
प्रवीण सिंह – कलेक्टर बुरहानपुर
राहुल हरिदास – कलेक्टर सिवनी
वेद प्रकाश- संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
संजय राणा – महानिदेशक लोकायुक्त संगठन

तबादलों पर सियासत
अधिकारियों के इन तबादलों को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कोरोना आपदा के बीच भी बीजेपी का तबादला उद्योग जारी है. वहीं कांग्रेस के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी ने कहा अधिकारियों की तैनाती प्रशासनिक जमावट के लिहाज से की गई है .इसमें सियासत नहीं होनी चाहिए.

More From Author

+ There are no comments

Add yours