पुलिस अधीक्षक से उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित हुए रानीपुर थाना प्रभारी नीरज पाल

Estimated read time 1 min read

सारनी। कोविड 19 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने रानीपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज पाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि कोविद 19 के संक्रमण रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा 24 मार्च से घोषित लाक डाउन गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने में रानीपुर थाना प्रभारी श्री पाल ने कठोर परिश्रम, लगन, विशेष रूचि लेकर आमजनों को जागरूक किया है। यही नहीं कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान किया। इन विकट परिस्थितियों में रानीपुर थाना प्रभारी नीरज पाल ने मानवता की सेवा करने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किया है। जिससे पुलिस की छवि उज्जवल हुई है। उन्हें इस तरह के उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य करने के निमित्त पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
एसपी श्री भदौरिया ने प्रशंसा पत्र में उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी (कोविड -19 ) कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जनहित में 24 मार्च से केन्द्र सरकार के आदेश के अनुसरण में मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त जिलों में लॉकडाउन लागू किया गया। उक्त लॉकडाउन के दौरान जिला दण्डाधिकारी बैतूल द्वारा विभिन्न बिन्दुओं (नागरिकों को घरों में रहने के लिये प्रेरित करना, सोशल डिस्टेन्स का पालन कराना, जिले के सीमावर्ती इलाकों से प्रदेश में अनाधिकृत व्यक्तियों को रोकना तथा अत्यावश्यक बुनियादी वस्तुओं/ सामग्रियों के विक्रय के विनियमन ) इत्यादि हेतु घोषित धारा 144 द.प्र.सं. की निषेद्यज्ञा के उल्लंघन को रोककर,लॉकडाउन को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित कराते हुए,तकनीकी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा गया तथा कोरोना वायरस से संकमित क्षेत्रों में सौंपी गयी विभिन्न ड्यूटियों का निर्वहन अत्यंत दक्षता एवं प्रभावी ढंग से कराया गया। आपके द्वारा उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता, सूझ-बूझ एवं तत्परता के साथ अथक परिश्रम कर अपने उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप लॉकडाउन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। एसपी ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए यह भी अपेक्षा की है कि भविष्य में भी आप ऐसे चुनौती पूर्ण अवसरों पर अपनी उत्तम नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुये अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सहयोग एवं अधीनस्थों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours