विश्व पर्यावरण दिवस पर वेकोलि मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित

Estimated read time 1 min read

सारनी। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्रीय महाप्रबंधक पीके चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री चौधरी द्वारा पर्यावरण शपथ दिलायी गयी। जिसके बाद क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी जिगर देसाई पाथाखेड़ा क्षेत्र ने अपने स्वागत भाषण में पर्यावरण संबंधी विषयों पर प्रकाश डाला जैसे पर्यावरण दिवस 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है। पर्यावरण मे जीव जन्तु, वनस्पतिया, नदी नाले, पर्वत इत्यादि सभी का क्या महत्व है, उन्होंने प्रथम वैश्विक पर्यावरण सभा जो की 1972 मे स्टॉकहोम, स्वीडन मे हुई एवं 1992 मे रियो डी जेनेरों की सभा का विशेष रूप से उल्लेख किया। पर्यावरण के सभी घटकों का महत्व विस्तार से बताया। एवं अंतमे इस वर्ष की थीम TIME FOR NATURE & BIODIVERSITY” के ऊपर वक्तव्य दिया। स्टाफ ऑफिसर (सिविल) नरेश जसानी द्वारा चेयरमैन कोल इंडिया लिमिटेड का संदेश का वाचन किया गया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक श्री चौधरी ने अपने उद्बोधन मे बताया की हमे पर्यावरण का संरक्षण सम्मिलित रूप से मिलकर करना होगा। पर्यावरण प्रदूषण एक विश्वव्यापी समस्या है। लेकिन हम जहा पर है या जिस उद्योग मे है हमे अपने स्तर पर जितना संभव है उतना तो कर सकते है। जैसे जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, ध्वनि इत्यादि काम आसानी से कर सकते है। जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, सामाजिक प्रदूषण इत्यादि की रोकथाम के लिए जनजागरुकता बढ़ाना, प्रदूषक पदार्थों का कम से कम उत्पादन प्रदूषण कम करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। पर्यावरण मे खासतौर पर नदियों, जंगल एवं भूमिगत जल पर विशेष ध्यान देना होगा। अधिक से अधिक पेड़ लगाए तथा आसपास के वातावरण को शुद्ध रखना होगा। जीव जन्तु का संरक्षण भी अतिआवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन  उपप्रबंधक श्री लोनारे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामानंद यादव एवं क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी जिगर देसाई का विशेष योगदान रहा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours