भोजपुरी एकता मंच द्वारा वार्ड क्रमांक 25 पाथाखेड़ा में सब्जी वितरण

Estimated read time 0 min read

सारनी। इस समय सम्पूर्ण भारत माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर लॉकडाउन है।लॉकडाउन की अवधि में आमजन को जीवन यापन करने में कोई कठिनाई न हो इसी को दृष्टिगत रखते हुए भोजपुरी एकता मंच द्वारा आज वार्ड क्रमांक 25 पाथाखेड़ा में आमजन को सब्जियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वार्ड़ मे नपा उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा,वार्ड़ पार्षर्द माला ध्रुर्वे, आशा ड़ेहरिया,के निगरानी मे सब्जी वितरण किया गया।
भोजपुरी एकता मंच के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि कोरोना जैसी भीषण महामारी  का आमजन जिस प्रकार सामना कर रहा है, वह पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है।माननीय प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के आह्वान को जिस प्रकार लोगो ने सफल बनाया है वह अद्वितीय है।ऐसे में मानवता की सेवा के लिए भोजपुरी एकता मंच प्रतिबद्ध है। इसी तारतम्य में आज वार्डवासियों को  आलू, प्याज, टमाटर, बैगन आदि सब्जियां वितरित की गई और मंच की तरफ से वार्डवासियों को यह विश्वाश दिया गया कि संकट की इस घड़ी में हम सब एक है।
लोगो से यह आग्रह भी किया गया कि वो अपने घरों में रहे जिससे कि वो भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर रंजीत सिह, जीपी सिंह, प्रमोद सिह,नन्हे सिंह,लक्ष्मण सेठ, सुनील सिह,संजय प्रजापति,हलचल गुप्ता,सुभाष चौरसिया,मिन्टू राय सहित भोजपुरी एकता मंच के अन्य लोग उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours