- श्रीमती सुंदरबाई वर्मा पंचतत्व में विलीन
बैतूल। समीपस्थ नगर बैतूलबाजार निवासी जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रहलाद वर्मा की माताजी, नवदुनिया के बैतूल ब्यूरो प्रमुख, पत्रकार विनय वर्मा की दादी श्रीमती सुंदरबाई नंदकिशोर वर्मा (94) का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को बैतूलबाजार मोक्षधाम में दोपहर 12:30 बजे किया गया। मुखाग्रि उनके पुत्र प्रहलाद वर्मा ने दी। अंतिम यात्रा उनके चौकीपुरा स्थित निज निवास से निकाली गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों, पत्रकारों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, सामाजिक बंधुओं, ईष्टमित्रों, परिजनों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
+ There are no comments
Add yours