सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी में नपा उपाध्यक्ष सहित भाजपा पार्षदों ने अपने 1 महीने का मानदेय मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का ऐलान किया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष बहादुर थापा , रामवती जाट,बडु माकोड़े,रश्मि अशोक बारंगे, संदीप झपाटे , सुनीता यादव,शोभा राकेश सोनी,सपना गणेश महस्की,जगदीश पवार,बेबी मनोज ठाकूर,सुनीता महेन्द्र पवार एवं अन्य पार्षदों ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को पत्र सौंपकर 1 महीने का मानदेय मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने के लिए पत्र दिया है। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,रामवती जाट, संदीप झपाटे, रश्मि बारंगे, शोभा सोनी,सुनीता यादव,सपना महस्की बेबी मनोज ठाकूर,जगदीश पवार,सुनीता महेन्द्र पवार,अन्य पार्षदों ने बताया कि बडीआपदा से लड़ने के लिए बड़े संसाधनों की जरूरत पड़ती है हमारे देश में स्वास्थ्य संसाधनों की हमेशा ही कमी रही है और अचानक एक बहुत बड़ी आपदा कोरोना वायरस के रूप में हमारे देश में आ गई है जिससे हमे लडना भी है और लड़ के जितना भी है। उसके लिए हमें अतिरिक्त धन और संसाधन की आवश्यकता है इसीलिए पार्षदों द्वारा एक महीने का मानदेय मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का ऐलान किया है। भाजपा पार्षदो ने कहा की एक छोटा से प्रयास हमारे द्वारा किया गया है और हम आम जन व्यापारी बंधुओं एवं बुद्धिजीवी फिर भी अपील करते हैं कि वह इस तरह का सहयोग कर कोरोना से लड़ने में सहयोग करें ।
नपा उपाध्यक्ष एव भाजपा पार्षदों ने किया 1 महीने का मानदेय मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का ऐलान
+ There are no comments
Add yours