भाजपा मंडल सारणी महिला मोर्चा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

Estimated read time 1 min read

सारनी। भारतीय जनता पार्टी  महिला मोर्चा मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में भाजपा मंडल कार्यालय में  मनाया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण महिला जागरूकता महिलाओं को साक्षर बनाना एवं ऐसे महिलाओं का सम्मान किया गया जो वर्तमान समय में समाज में अपनी अलग पहचान बनाने एवं अपने कार्यों के माध्यम से वर्तमान समय में अपना योगदान समाज को दे रहे हैं जैसे डॉक्टर सिस्टर शिक्षक पुलिस सफाई कर्मी इन सब का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभयराम चौधरी एवं विशेष अतिथि के रुप में सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान भाजपा वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  पुलिस थाना सारणी उप निरीक्षक कुमारी अलका राय के आथित्य मैं संपन्न हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पी जे शर्मा ने कहा कि मैंने दुनिया के शहरों जैसे  अमेरिका लंदन पेरिस यूरोप के अलग-अलग शहरों में जाकर घुमा है किन्तु मैंने पाया की भारत मैं जो महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर एवं प्रेम है। दुनिया में किसी देश में नहीं है। पुलिस थाना सारणी में कार्यरत उप निरीक्षक कुमारी अलका राय ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा भारत में महिलाओं के लिए अलग महिला अपराध डेस्क बनायू  है आपको डरने की आवश्यकता नहीं है किसी भी प्रकार की कोई घटना होती है आप सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। महिला पुलिस प्रधान आरक्षक पूनम तिवारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं को समझाइश दी कि किसी भी प्रकार की महिला के साथ कोई घटना होती तो डरने की कोई आवश्यकता नहीं है आप सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं । और किसी भी महिला के साथ अन्याय हो रहा है तो इसकी शिकायत तुरंत थाना में आप लोग कर सकते। महिला मोर्चा की महामंत्री मीरा गावंडे ने महिलाओं के सम्मान में एवं अतिथियों के सम्मान में कुछ कविताओं की पंक्तियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में ऐसी महिलाओं का सम्मान मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के माध्यम से किया गया जो वर्तमान समय में समाज को सेवा के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं।
जिसमें पुलिस सेवा में कार्यरत उपनिरीक्षक अलका राय प्रधान आरक्षक श्रीमती पूनम तिवारी , सफाई कर्मचारी त्रिपुरा सागर सेहवती कुमार सुबोध सोनार न पा ब्रांड एंबेसडर कुमारी दुर्गा पांसे एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता  लक्ष्मी साहू, रानी रावत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री किशोर बरदे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे उपाध्यक्ष श्रीमती सविता डेहरिया  रेवा शंकर मगरदे सुनिल अग्रवाल कृष्णा साहू रविंद्र देशमुख मंडल मंत्री कुबेर डोंगरे विनय मदने योगेश बर्डे आशा डेहरिया जगदीश पवार माला धुर्वे पूर्णा भुमरकर ज्योति नागले शकुंतला सोनी अनीता दवन्डे सुमन रकसेले प्रवीण साहू राहुल कापसे विनी राय राहुल वर्मा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours