घोड़ाडोंगरी का विकास करने वाली भाजपा को ही मिलेगा जनता का आशीर्वाद : बबला शुक्ला

Estimated read time 0 min read
  • चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली बैठक

घोड़ाडोंगरी। नगरीय निकाय चुनाव के शीघ्र होने का संकेत मिलते ही प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा की बैतूल जिला इकाई भी एक्शन मोड में आ गई है । चुनावी तैयारियों को लेकर आज भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने घोड़ाडोंगरी और शाहपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। घोड़ाडोंगरी के मालवीय भवन में आयोजित इस बैठक में भाजपा के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की एवं नगर परिषद चुनाव की रणनीति बनाई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार ने घोडाडोंगरी को नगर परिषद बनाया है। जिसके कारण घोड़ाडोंगरी के लोगों को पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में मतदान करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। घोडाडोंगरी के नगर परिषद बनने से घोडाडोंगरी का तेजी से विकास होगा। घोड़ाडोंगरी को नगर परिषद बनाने का विरोध कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा था। जो पार्टी घोड़ाडोंगरी नगर परिषद बनने का विरोध करती है। उसे  घोडाडोंगरी नगर परिषद का चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। घोड़ाडोंगरी के नगर परिषद बनने का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी को नगरीय निकाय चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में घोड़ाडोंगरी में मॉडल अस्पताल ,आईटीआई, डिग्री कॉलेज और फोरलेन रोड जैसे बड़े विकास कार्य हुए हैं । साथ ही संबल, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को भी लाभ दिया गया है। अतः इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी चुनाव में उतरेगी और निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेगी। इस बैठक में पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, भाजपा के आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी रंजीत सिंह ,जिला उपाध्यक्ष विशाल बत्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अबिजर हुसैन, जिला पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र मालवीय, प्रदेश मंत्री  दीपक उईके,प्रशांत गावंडे, जनपद अध्यक्ष सुशीला चरण धुर्वे, आशीष वागद्रे उपस्थित रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours